Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
आपके कान से पता चल सकता है कि आप हैं किस बीमारी के शिकार
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कान में होने वाले कुछ बदलावों से शरीर के अंदर चल रही कुछ बीमारियों का भी पता लगाया जा सकता है।
कान के बारे में अगर बात की जाए तो कई लोगों को ऐसा लगता है कि यह सिर्फ सुनने में मदद करने वाला एक अंग है और इसीलिए अधिकांश लोग कान पर ज्यादा ध्यान ही नहीं देते हैं।
आपको बता दें कि कान हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग है और अगर आप बारीकी से इस पर ध्यान दें तो यह आपके स्वास्थ्य के बारे में भी कई बातें बता सकता है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कान में होने वाले कुछ बदलावों से शरीर के अंदर चल रही कुछ बीमारियों का भी पता लगाया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम इन्ही बीमारियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप कान की मदद से पहचान सकते हैं।

1- बंद धमनियां :
आपने कभी अपने इयर लोब पर ध्यान दिया है अगर नहीं दिया तो आज जाकर शीशे में अपने कान को ठीक से देखें। अगर आपके इयर लोब पर झुर्रियां या सिलवटें पड़ गयी हैं तो यह दर्शाता है कि शरीर की कुछ धमनियां बंद पड़ गयी हैं और आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी है। ऐसा लक्षण दिखने पर डॉक्टर के पास जाकर दिल की जांच करवाएं।

2- डायबिटीज:
अगर कुछ समय से आपको ठीक से सुनाई नहीं दे रहा है तो इसे अनदेखा न करें। ठीक से सुनाई ना देना डायबिटीज का भी लक्षण हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है जिस वजह से कान तक पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं पहुंचता और उसकी कार्यक्षमता में कमी आने लगती है। इसलिए कम सुनाई देने पर अपने कान और डायबिटीज दोनों का चेकअप करवाएं।

3- एंग्जायटी :
अगर आपके कानों में सरसराहट होने लगे या ऐसा महसूस होने लगे जैसे कान बज रहे हों तो समझ लें कि आप एंग्जायटी या हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। कुछ गंभीर मामलों में ब्रेन ट्यूमर होने पर भी कान में ऐसी आवाजें सुनाई देने लगती हैं। ऐसा कुछ भी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जायें। हाँ अगर आप किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट में हैं या कॉन्सर्ट से लौटने के कुछ देर बाद ऐसा हो रहा है तो उसे अनदेखा कर दें। कई बार लाउड म्यूजिक के कारण ऐसा होने लगता है।

4- एलर्जी:
शरीर में किसी भी तरह की एलर्जी होने पर नाक और कान से उसके संकेत साफ़ तौर पर दिखने लगते हैं। ऐसे में आपके कान सूज जाते हैं और उनमें तेज खुजली होने लगती है। अगर आपके कानों में भी ऐसी समस्या हो रही है तो खूब पानी पियें और फिर भी आराम न मिले तो डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाएं।

5- मुंह में दिक्कतें :
आपको शायद यह पता न हो कि कई बार जब आपके कान में दर्द होता है तो वो मुंह में हुई किसी दिक्कत के कारण ही होता है। जैसे कि अगर आपके जबड़ों में दर्द है या कोई दिक्कत है तो इस वजह से भी आपके कानों में दर्द हो सकता है। जबड़ों का आखिरी सिरा जिस हड्डी से जुड़ा होता है वो कानों के ठीक नीचे स्थित होता है।

6- अंदरूनी बीमारी :
कानों में मौजूद वैक्स से भी आप बीमारी का पता लगा सकते हैं। वैसे तो ये वैक्स शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये कान में किसी बाहरी कण या कीटाणु को कान में अंदर प्रवेश करने से रोकते हैं। अगर आपके ब्लड या लार में किसी तरह का कोई इन्फेक्शन होता है या फिर आप हेपेटाइटिस जैसी किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इसका अंदाज़ा आप कान के वैक्स को देखकर भी लगा सकते हैं। बहुत ज्यादा चिपचिपा वैक्स ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को दर्शाता है। इयर वैक्स में किसी तरह का बदलाव नज़र आने पर बेहतर होगा आप डॉक्टर की सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
