Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
रंगों से एलर्जी है? होली के इन ऑर्गेनिक और प्राकृतिक रंगों को घर पर बनायें
रंगों का त्योहार आ गया है जिसका आपको बहुत दिनों से इंतज़ार था। होली उन त्योहारों में एक है जो पूरे भारत में सभी जाति और समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है।
रंगों का त्योहार आ गया है जिसका आपको बहुत दिनों से इंतज़ार था। होली उन त्योहारों में एक है जो पूरे भारत में सभी जाति और समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है।
परन्तु यदि आप उन लोगों में से हैं जो होली तो खेलना चाहते हैं परन्तु होली के रंगों में उपस्थित केमिकल्स से डरते हैं क्योंकि आपको इन रंगों की एलर्जी होती है, तो आपके लिए हमारे पास एक उपाय है।
क्या आपको आश्चर्य हो रहा है कि एलर्जी को कैसे रोका जा सकता है और होली के दौरान त्वचा को सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है?
इस लेख में आज हम आपको बताएँगे कि घर पर ही किस प्रकार ऑर्गेनिक और प्राकृतिक कलर बना सकते हैं जिनक उपयोग करना सुरक्षित होता है। यदि आपको रंगों के एलर्जी भी है फिर भी आप प्राकृतिक और ऑर्गेनिक रंगों से होली खेलने का आनंद उठा सकते हैं।
होली के लिए इन ऑर्गेनिक रंगों का उपयोग त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है तथा ये एलर्जी, श्वसन संबंधी समस्याओं और आँखों में होने वाले संक्रमण को रोकते हैं और इको फ्रैंडली भी होते हैं।
बाज़ार में उपलब्ध कृत्रिम रंगों में बहुत से विषारी और मेटल पदार्थ पाए जाते हैं जबकि होली के ऑर्गेनिक रंग प्राकृतिक पदार्थों जैसे फूलों, हर्ब्स और फलों के उपयोग से बनाये जाते हैं। आइये देखें।

1. आंवला:
प्राकृतिक काला रंग बनाना बहुत आसान है। आपको सिर्फ इतना करना है कि सूखे हुए आंवलें को लोहे के बर्तन में उबालें और इसे रात भर छोड़ दें। इसमें पानी मिलाएं और यह रंग तैयार है। एक अन्य विकल्प है कि आप काले अंगूरों का जूस निकालें और फिर इसमें पानी मिला लें।

2. केसर:
केसर की कुछ डंठल लें और उन्हें छोटे कटोरे में पानी में भिगोयें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। केसर को तब तक पीसें जब तक यह पेस्ट न बन जाए। इसे पानी में मिलाकर उपयोग में लायें। यह होली के लिए उपयोग में लाये जाने वाले रंगों में से एक उत्तम रंग है।

3. बीटरूट:
एक बीटरूट लें और इसे अच्छी तरह कद्दूकस कर लें और फिर इसे पानी में भिगो दें या आप इसे उबाल भी सकती हैं। यह होली के लिए उपयोग में लाया जाने वाला उत्तम मेजेंटा रंग होता है।

4. गुडहल का फूल:
ऑर्गेनिक और प्राकृतिक लाल रंग प्राप्त करने के दो तरीके हैं। गुडहल के कुछ लाल रंग के फूल लें और उन्हें रात भर भिगा कर रखें। दूसरे तरीका यह है कि आप दो चम्मच लाल चन्दन पाउडर लें और फिर इसे पानी में अच्छी तरह उबालें। इसे पानी में मिलाएं और फिर उपयोग में लायें।

5. हल्दी:
प्राकृतिक पीला रंग बनाने के लिए हल्दी के पाउडर का उपयोग करें। दो टीस्पून हल्दी लें तथा इसे 4-5 चम्मच बेसन में मिलाएं और फिर इसका उपयोग करें। एलर्जी के बिना किसी डर के आप इस मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप गेंदे के फूलों को भी पानी में उबाल सकते हैं।

6. मेहंदी पाउडर:
3-4 चम्मच मेहंदी पाउडर लें और उसे पानी में घोलें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और इसे एक या दो घंटे के लिए छोड़ दें ताकि यह गहरे हरे रंग का हो जाए। इसके अलावा आप पालक की पत्तियों का उपयोग भी कर सकती हैं। पालक की पत्तियों को अच्छी तरह पीस लें और उन्हें पानी के साथ मिलाएं। आपका ऑर्गेनिक हरा रंग तैयार है।

7. बेरीज़:
ऑर्गेनिक ब्लू कलर के लिए बेरीज़ सबसे अच्छा उपाय है। बेरीज़ को अच्छी तरह कूटें और उसे पानी के साथ मिलाएं। इससे आपको होली के लिए प्राकृतिक नीला रंग मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications











