Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या किसी पसीने से लथपथ व्यक्ति के संपर्क में आने से इन्फेक्शन फैलता है?
हम आपको कुछ ऐसे इन्फेक्शन के बारे में बता रहे हैं, जो किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से फैल सकते हैं और नहीं भी।
गर्मी अपने चरम पर है। जाहिर है इस मौसम में खूब पसीना आना आम बात है। जिम, खेल के मैदान या किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पसीने से लथपथ कई लोगों के संपर्क में आते हैं।
आपको बता दें कि पसीने में कई तरह के इन्फेक्शन होते हैं और किसी के संपर्क में आने से आप भी प्रभावित हो सकते हैं। खैर हम आपको कुछ ऐसे इन्फेक्शन के बारे में बता रहे हैं, जो किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से फैल सकते हैं और नहीं भी।
मेथिसिलिन-रेसिस्टेंट स्ट्रैफिलोकोकस ऑरियस एक सुपर बग है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में संक्रमण का कारण बन सकता है। यह आमतौर पर उपलब्ध कई एंटीबायोटिक दवाओं के लिए प्रतिरोधी है। इससे त्वचा पर घाव और फोड़े हो सकते हैं। इसके अलावा ब्लड, लंग्स और मूत्र मार्ग में इन्फेक्शन हो सकता है। यह आसानी से संपर्क के माध्यम से फैल सकता है।

कई अध्ययनों ने यह खुलासा किया है कि हेपेटाइटिस बी वायरस पसीने के जरिए किसी के संपर्क में आने से फैल सकता है, हालांकि यह बहस का मुद्दा है। यह माना जाता है कि एचबीवी खुले घाव और मकस मेम्ब्रेंस के माध्यम से फैलता है, लेकिन एक अध्ययन ने बताया कि 11 प्रतिशत प्रतिभागियों के पसीने में वायरस घटक था, जितना कि खून में पाया जाता है।
हालांकि पसीने में कोई वायरस नहीं होते हैं, यह नाक रगड़ने, छींकने या सांस के जरिए त्वचा पर मिल सकते हैं। अगर पसीने में वायरस होता तो, यह आसानी से किसी को प्रभावित कर सकता है।

इम्पिटाइगो एक अत्यधिक संक्रामक त्वचा संक्रमण है जोकि संक्रमित त्वचा के माध्यम से शारीरिक संपर्क में आने से फैल सकता है। यह बच्चों में बहुत आम है और इससे त्वचा पर छाले या लाल दाने हो सकते हैं। यह स्ट्रैफिलोकोकस ऑरियस के कारण भी होता है।
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि त्वचा से त्वचा के संपर्क में आने से एचएसवी-1 और एचएसवी -2 ट्रांसमिशन कर सकते हैं जबकि अन्य यह मानते हैं कि वायरल पैथोलॉजी को ट्रांसमिशन के लिए लगातार संपर्क और घर्षण की आवश्यकता होती है।
यह तीनों संक्रमण पसीने, भोजन, छींकने या खांसी से नहीं फैलते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
