Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
टूथब्रश शेयर करने से हो सकती है ये चार खतरनाक बीमारियां
टूथब्रश शेयर करने से मुंह से जुड़े संक्रमण हो सकते है। बीमारियों से बचने के लिए आपको सचेत रहने की जरुरत है।
क्या आपने कभी किसी के साथ अपना टूथब्रश शेयर किया है। अगर किया है तो आपको सचेत रहने की जरुरत है, क्योंकि ऐसे करने से आप मुंह के संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही बिमारियों के बारे में बताने जा रहें हैैं।
मसूड़ें की बीमारी
टूथब्रश से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं जैसे स्ट्रेप्टोकोकस (streptococcal ), मसूड़ों से खून आना या मुंह का अल्सर। अगर आपका टूथब्रश किसी और ने इस्तेमाल किया है तो उसे तुरंत बदल दें।

मुंह में दाद होना
अगर आपने किसी ऐसे व्यक्ति के साथ अपना टूथब्रश शेयर किया है जो सिंप्लेक्स वायरस से पीड़ित है। तो यह हो सकता है कि यह बीमारी आपको भी हो जाये। क्योंकि अगर ऐसा व्यक्ति आपका टूथब्रश इस्तेमाल करेगा तो उसके मुँह के वायरस और बैक्टीरिया उसमें आ जाएंगें।

हेपेटाइटिस
2006 के अध्ययन के अनुसार हेपेटाइटिस सी एक ही टूथब्रश को दो लोगों के इस्तेमाल करने से फैलता है। हेपेटाइटिस होने पर भूख, मतली और पीलिया जैसे लक्षण उभरने लगते हैं।

मोनोंयुक्लिओसिस
मोनोंयुक्लिओसिस एपस्टीन बार वायरस(इबीवी) नाम के वायरस की वजह से होता है जो लार और रक्त के माध्यम से फैलता है। इसके होने से सिर दर्द, मतली और बुखार होता है। जिसे अक्सर वायरल बुखार या फ्लू समझा जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
