Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
क्या आप सड़क किनारे मिलने वाले इयरफ़ोन से गाने सुनते हैं? इससे आपको हो सकता है यह बड़ा नुकसान
हम में से अधिकांश लोग अच्छी क्वालिटी के महंगे इयरफ़ोन खरीदने से बचते हैं और इसके बजाय हम राह चलते किसी सड़क किनारे पटरी पर बैठे दुकानदार से काम चलाऊ इयरफ़ोन खरीद लेते हैं।
जाहिर है अधिकतर लोग यह सोचते हैं ब्रांडेड इयरफ़ोन पर 400 रुपए खर्च करने की बजाय सड़क की पटरी से मात्र 50 रुपये में क्यों नहीं लें।
बहुत कम लोग एक अच्छा इयरफ़ोन लेने के लिए समय, मेहनत और पैसा खर्च करते हैं। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि जब पटरी पर मिलने वाले इयरफ़ोन की आवाज अच्छी होती है और यह सस्ता होता है, तो महंगा लेकर क्या हो जाएगा।

आपको बता दें कि एक अच्छे इयरफ़ोन पर निवेश करने से लम्बे समय तक आपके कानों के लिए अच्छा होता है। अच्छे इयरफ़ोन से आपके कान ना केवल जवानी में बल्कि बुढ़ापे तक सही रहते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आपको पटरी से इयरफ़ोन क्यों नहीं खरीदने चाहिए।
बनावट
सड़क किनारे मिलने वाले इयरफ़ोन की बनावट सही नहीं होती है। आमतौर इसमें टेढ़ापन होता है, जिसका मतलब है कि संगीत सुनने के दौरान आप वॉल्यूम बढ़ने की अधिक संभावना रखते हैं। खैर अगर आप कम आवाज में संगीत सुनना पसंद करते हैं, तो आप जल्द ही यह पता लगा सकते हैं कि आपको वॉल्यूम थोड़ी बढ़ाने की आवश्यकता है।

आपको बता दें कि तेज आवाज आपके सुनने की क्षमता को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकती है या आपको ऊंचा सुनने की आदत हो सकती है ध्यान रहे कि ध्वनि वॉल्यूम की ऊपरी सीमा 85 डेसिबल (डीबी) है, इसलिए यदि आप इस वॉल्यूम या इससे ऊपर संगीत सुनते हैं, तो आप अपनी सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचाएंगे।
असमान विस्तार
सड़क के किनारे मिलने वाले सस्ते इयरफ़ोन की पिच और वॉल्यूम की एक सीमा समान रूप से विस्तारित नहीं होती है। इसका मतलब है कि पिच और वॉल्यूम अचानक बढ़ सकते हैं और इससे आपकी सुनने की क्षमता को स्थायी रूप से नुकसान हो सकता है। सड़क के किनारे मिलने वाले इयरफ़ोनमें एक एमपी 3 प्लेयर 115 डीबी तक जा सकता है, जोकि बहुत ज्यादा होता है और इससे सिर्फ 15 मिनट के बाद स्थायी रूप से आपके सुनने की क्षमता को नुकसान होना शुरू हो सकता है।

ख़राब फिटिंग
सस्ता इयरफ़ोन इसलिए सस्ता होता है क्योंकि इसे बनाने वाले लोग इसे बनाने के लिए ज्यादा समय बर्बाद नहीं करते हैं और वो इसके कोनों को काट देते हैं या बनने के बाद भी इसमें बहुत कमियां रह जाती हैं। जाहिर है जब आपके इयरफ़ोन खराब हैं, तो आप को वॉल्यूम बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और बदले में आपकी सुनने की क्षमता को लंबे समय तक नुकसान पहुंचाएगा।
अगली बार जब आपको इयरफ़ोन या हेडफ़ोन लेने जाएं, तो हम आशा करते हैं कि आप सड़क से उन्हें खरीदने के बारे में दो बार सोचेंगे। नए जूते या शर्ट की एक जोड़ी को बलिदान करें और इसके बदले अच्छे इयरफ़ोन पर पैसे निवेश करें। इससे आपकी सुनने की क्षमता अच्छी रहेगी और आप संगीत का बेहतर तरीके से आनंद ले सकेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
