Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अजवाइन और काले नमक को मिलाकर खाएं और एसिडिटी को दूर भगाएं
ऑर्गेनिक अजवाइन या कैरम सीड्स के साथ काला नमक मिलाकर खाने से एसिडिटी की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
एसिडिटी एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट की गैस्ट्रिक ग्रंथियां अतिरिक्त हाइड्रोक्लोरिक एसिड स्त्रावित करती हैं। यह एसिड पेट की आंतरिक लाइनिंग को प्रभावित करता है जिससे गैस्ट्रिक समस्या उत्पन्न होती है। यह भोजन नलिका में नीचे की ओर भी जाता है जिसके कारण हार्टबर्न की समस्या होती है। इससे पेट में एसिड या एसिडिटी की समस्या होती है।
खाने की गलत आदतें जैसे अधिक तले हुए और मसालेदार पदार्थ खाना, अधिक खट्टे और फ़र्मेंटेड खाद्य पदार्थ का सेवन करना, ब्रेकफास्ट/लंच/डिनर न करना आदि एसिडिटी और हार्ट बर्न के मुख्य कारण हैं। गलत जीवन शैली एक अन्य प्रमुख कारण है।
ऑर्गेनिक अजवाइन या कैरम सीड्स के साथ काला नमक एसिडिटी के लिए एक अच्छा घरेलू उपचार है। यदि इस मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ दस से पंद्रह दिनों के लिए लिया जाए तो एसिडिटी और हाइपरएसिडिटी के लिए यह एक अच्छा उपचार होता है।

अजवाइन में पाए जाने वाले घटक:
ऑर्गेनिक अजवाइन प्रोटीन, फैट, मिनरल्स, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्त्रोत है। इसमें कैल्शियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, आयरन और नियासिन पाया जाता है। इसमें बायोकेमिकल (जैवरासायनिक) यौगिक जैसे थायमोल, पैरा क्यामिन, पिनेन और टेर्पनेन भी पाया जाता है।

अजवाइन से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ:
अजवाइन में उपस्थित थायमोल में एंटासिड के गुण पाए जाते हैं। यह एसिड रिफल्क्स को कम करता है और पेट में एसिड की मात्रा को संतुलित करता है। यह पेट की श्लेष्मा झिल्ली को अम्लता से आराम देता है। यह पेट के भारीपन को कम करता है और पाचन में सुधार लाता है। अजवाइन में उपस्थित वाष्पशील तेल और बायोकेमिकल्स पेट में गैस बनाने के लिए अच्छे माने जाते हैं।

काले नमक से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ:
पेट की परेशानी को दूर करने के लिए काला नमक एक एक अच्छा घरेलू उपचार है। इसके अलावा यह पाचन से संबंधित अन्य समस्याओं जैसे एसिडिटी, हार्टबर्न, पेट फूलना, पाद आदि समस्याओं को दूर करता है। यह गैस की समस्या के लिए भी एक अच्छी औषधि है। पेट फूलने और गैस की समस्या के लिए कई तरह की दवाईयां उपलब्ध हैं। इनमें से अजवाइन और काले नमक का मिश्रण गैस के लिए सबसे अच्छा उपचार है।

काले नमक से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ:
पेट की परेशानी को दूर करने के लिए काला नमक एक एक अच्छा घरेलू उपचार है। इसके अलावा यह पाचन से संबंधित अन्य समस्याओं जैसे एसिडिटी, हार्टबर्न, पेट फूलना, पाद आदि समस्याओं को दूर करता है। यह गैस की समस्या के लिए भी एक अच्छी औषधि है। पेट फूलने और गैस की समस्या के लिए कई तरह की दवाईयां उपलब्ध हैं। इनमें से अजवाइन और काले नमक का मिश्रण गैस के लिए सबसे अच्छा उपचार है।

पेट की एसिडिटी के लिए अजवाइन और काले नमक का मिश्रण:
3-5 चम्मच ऑर्गेनिक अजवाइन लें और इसी मात्रा में काला नमक लें। आप अजवाइन को थोडा भून सकते हैं ताकि इसका पाउडर आसानी से बन जाए। इन दोनों को मिक्सी में पीसें। इस मिश्रण का आधा चम्मच गरम पानी या शहद के साथ लें। दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें। या इसकी एक चुटकी का सेवन बिना पानी के करें। इस पाउडर को बंद डिब्बे में रखें। कुछ दिनों तक खाने के बाद इस पाउडर का सेवन करें और बाद में इसका सेवन कम कर दें या आवश्यकता पड़ने पर ही इसका सेवन करें।

पेट की एसिडिटी के लिए अजवाइन और काले नमक का मिश्रण : सावधानियां:
इसका सेवन करते समय आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। अजवाइन के अधिक सेवन से उल्टी, सिरदर्द, जी मिचलाना, त्वचा में जलन या एलर्जी आदि समस्याएं हो सकती हैं। अत: इसे सीमित मात्रा में दिन में 1-2 बार लें। यदि आपको आंतरिक रक्तस्त्राव, अल्सरेटिव कोलाईटिस या मुंह के अल्सर की समस्या है तो इसका सेवन न करें। यदि आप लिवर की समस्या से ग्रस्त हैं तो भी इसका सेवन न करें। यह गैस और पेट फूलने जैसी समस्या के लिए एक आसान और प्रभावी उपचार है। इसका उपयोग करके देखे और हमें प्रतिक्रिया बतायें।



Click it and Unblock the Notifications
