Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
एलोवेरा से ऐसे पाएं जले के दर्द से तुरंत राहत
यदि आप तत्काल जले से राहत चाहते हैं, तो एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा एक जादुई पौधा है, जिसका उपयोग हजारों सालों से सभी प्रकार की त्वचा की समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।
यदि आप तत्काल जले से राहत चाहते हैं, तो एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा एक जादुई पौधा है, जिसका उपयोग हजारों सालों से सभी प्रकार की त्वचा की समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।
इसकी मॉइस्चराइजिंग और चिकित्सा शक्तियां एक घायल त्वचा क्षेत्र की चिकित्सा प्रक्रिया को तेज कर सकती हैं।
एलोवेरा जेल में सक्रिय यौगिक हैं जो दर्द और सूजन को कम करते हैं और त्वचा की वृद्धि और मरम्मत को उत्तेजित करते हैं। एलोवेरा जेल में ग्लाइकोप्रोटीन और पॉलीसेकेराइड जैसे तत्व भी होते हैं।
ग्लाइकोप्रोटीन दर्द और सूजन को रोककर चिकित्सा प्रक्रिया को गति देते हैं, जबकि पॉलीसेकेराइड त्वचा की वृद्धि और मरम्मत को प्रोत्साहित करते हैं। हालांकि,खुले घाव पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कभी नहीं किया जाना चाहिए।

1. जले के लिए ऐसे करें एलोरे जेल का इस्तेमाल
-एलोवेरा जेल के एक पत्ते से उसका जेल निकाल लें।
-जले के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए इस जेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
-जेल से कम से कम पांच मिनट तक प्रभावित हिस्से की मसाज करें।
-एक मुलायम कपड़े से साफ कर लें।

2. एलोवेरा लोशन
सामग्री
- 1 एलोवेरा पत्ता
- 1 चम्मच ओलिव ऑयल
- 1 एवोकाडो
- 1 पत्ता एलोवेरा
- 1 चम्मचा नींबू का रस
- 1 चम्मच वीट जेर्म ऑयल
- 1 पत्ता एलोवेरा
- थोड़ा पानी
- आइस ट्रे
ऐसे करें तैयार
-एवोकाडो काटकर गूदा बाहर निकाल लें।
-एलोवेरा से भी गूदा बाहर निकाल लें।
-एक कटोरे में दोनों चीजों को मिक्स कर लें और ओलिव ऑयल डाल दें।
-प्रभावित हिस्से पर जरूरत के हिसाब से लगाएं।

3. घर पर बना एलोवेरा जेल
सामग्री
बनाने का तरीका
-पते को काटकर गूदा निकाल लें।
-गूदे को एक कटोरे में रखें और उसमें लेमन जूस और तेल मिक्स करें।
-इसका एक हल्का गाढ़ा पेस्ट बना लें।
-प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

4. एलोवेरा क्यूब्स
सामग्री
बनाने का तरीका
-पत्ते से गुड्स निकाल लें।
-एक ब्लेंडर में गूदा और पानी डालकर ब्लेंड कर लें।
-इस मिश्रण को एक आइस क्यूब ट्रे में रखें और घाव पर इस्तेमाल करें।
-प्रभावित हिस्से पर आइस क्यूब लगाने से पहले इसे कपड़े में बांध लें।



Click it and Unblock the Notifications
