Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या मुंह में लार न बनना कोई बीमारी है? जानिये कारण और नुकसान
मुंह में लार न बनने की समस्या को जेरोस्टोमिया कहा जाता है। आइये इस बारे में कुछ और जानते हैं।
मुंह में बनने वाली लार का भी अपना एक अलग महत्व है। आपको जानकर यह आश्चर्य होगा कि लार के कारण ही आपका मुंह स्वच्छ रहता है और इसकी मदद से खाना आसानी से पच जाता है।
इसकी मौजूदगी से मुंह में नमी बरकरार रहती है और बैक्टीरिया या फंगी पनप नहीं पाते हैं।
लार का बनना ज़रूरी तो है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके मुंह में लार पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाता है।
इससे कारण उनके मुंह में सूखापन बढ़ जाता है! मुंह में लार न बनने की समस्या को जेरोस्टोमिया कहा जाता है। आइये इस बारे में कुछ और जानते हैं।

1:
मुंह में सूखापन शरीर में चल रही किसी गंभीर बीमारी के कारण भी हो सकता है। कई बार डायबिटीज, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन, आर्थराइटिस और एनीमिया जैसे गंभीर रोगों के कारण भी ये समस्या हो सकती है। इसलिए ऐसा होने पर डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।

2 :
कुछ बीमारियों के इलाजों में जो दवाइयां इस्तेमाल की जाती है उनके कारण भी ड्राई माउथ की समस्या हो सकती है। डायरिया, हाइपरटेंशन, एक्ने मोटापा, एलर्जी या एंग्जायटी के इलाज में जो दवाइयां मरीज को दी जाती हैं उनके कारण भी कई बार मुंह में लार बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है।

3:
कुछ गंभीर मेडिकल ट्रीटमेंट जैसे कि रेडिएशन या कीमोथेरेपी के कारण भी आपको ड्राई माउथ की समस्या हो सकती है। इस तरह के ट्रीटमेंट लार बनाने वाली ग्रंथियों को बुरी तरह प्रभावित करते हैं।

4:
यह जान लें कि एक्सीडेंट का किसी सर्जरी की वजह से अगर शरीर में किसी भी तरह की नर्व डैमेज हुई है तो भी आपको लार ना बनने की समस्या हो सकती है।

5:
अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं या किसी और वजह से डिहाइड्रेशन के शिकार है तो भी आपके मुंह में सूखेपन की समस्या हो सकती है। यही वजह है कि कई बार बुखार या बहुत ज्यादा उल्टी होने पर मुंह सूखने लगता है।

6:
अगर आप हद से ज्यादा सिगरेट पीते हैं तो उसके कारण भी मुंह में पर्याप्त मात्रा में लार नहीं बन पाता है। इसके अलावा अगर आप सांस लेते समय बार बार मुंह खोलते हैं तो इससे भी मुंह सूखने लगता है।

7:
जब आपके मुंह में लार कम बनने लगता है तो उस समय आपको बार बार तेज प्यास लगने लगती है और आपके होंठ फटने लगते हैं। कई बार लार ना बनने की वजह से ही मुंह में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं जिससे मुंह से तेज बदबू आने लगती है। ऐसे कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
