Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
पुरुषों के बांझपन को दूर करता है ये फल, बढ़ाता है सेक्सुअल पॉवर
कटहल का फल कहिए या सब्जी, लेकिन है ये बड़े कमाल की चीज। आयुर्वेद में भी कटहल के औषधीय गुणों के बारे में बताया गया है। न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि सौंदर्य के लिहाज से भी कटहल काफी गुणवर्धक माना गया है।

कटहल में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे, विटामिन A, C, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक. यही नहीं इसमें खूब सारा फाइबर भी पाया जाता है। इन सभी गुणों के वजह से कटहल लोगों को खूब भाता है। आज इस आर्टिकल में यहां हम आपको कटहल में मौजूद पोषक तत्वों और उनसे मिलने वाले 10 ऐसे फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप कटहल को पहले से भी ज्यादा पसंद करने लगेंगे:

बालों के लिए वरदान
कटहल के बीज बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वो बालों के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, साथ ही बालों की चमक बढ़ाता है और बालों को स्वस्थ बनाएं रखता है। इसके अलावा कटहल के फल में मैग्नीज की मात्रा भरपूर होती है जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है।

शीघ्रपतन को करता है कम बढ़ाता है कामेच्छा
आयुर्वेद के अनुसार स्पर्म काउंट बढ़ाने के साथ कामेच्छा भी बढ़ाता है कटहल आयुर्वेद में ऐसा कहा गया है कि पका कटहल बांझ पुरुषों में स्पर्म की मोबिलिटी और क्वालिटी बढ़ाने में मददगार है। पुरुषों में शीघ्रपतन के इलाज के लिए भी कहटल काम में लिया जाता है।

हडि्डयों के लिए अच्छा
शरीर की हडि्डयों के लिए ये बेस्ट है इसमें भरपूर कैल्शियम होता है। क्या आपको पता है मुट्ठी भर कटहल में 56.1 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इससे आपकी रोज की 6 फीसदी कैल्शियम की जरूरत पूरी हो जाती है।

एंटी एजिंग के लिए बढि़या
कटहल एंटी एजिंग भी है। ये स्किन को डैमेज और झुर्रियों से बचाने में मददगार है। उम्र आपके चेहरे से न झलके, इसके लिए कटहल खाएं। कटहल में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है। ये पाचन को ठीक करता है। कब्ज से मुक्ति दिलाता है।

पाचन क्रिया करे दुरुस्त
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कटहल एंटी कैंसर होता है। कटहल पाचन तंत्र से सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है।
ब्लड प्रेशर कम करने में कारगर है। रोज की 14 फीसदी पोटेशियम की जरूरत एक कप कटा हुआ कटहल खाने से पूरी हो जाती है। इससे आप दिल की बीमारियों से दूर रहते हैं।

चेहरे की कांति
कटहल के बीज का चूर्ण बना कर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ हो जाता है और दाग-धब्बे मिट जाते हैं. जिन लोगों की चेहरा रुखा और बेजान होता है उन लोगों को कटहल का रस अपने चेहरे पर लगाना चाहिए. इसकी मसाज तब तक करे जब तक यह सूख न जाए फिर थोड़ी देर के बाद अपना चेहरा पानी के साथ धो लें.

दिल का रखे ख्याल
कटहल में कैलोरी नहीं होती है, यह दिल के रोगियों के लिये उपयोगी माना जाता है। कटहल में पोटैशियम पाया जाता है जो कि दिल की हर समस्या को दूर करता है क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को कम कर देता है।

एनिमिया भगाएं
एनीमिया का भी ये अच्छा इलाज है। इसमें मिनरल्स और विटामिन होते हैं। कटहल में विटामिन ए, सी, ई और के के साथ-साथ फोलिक एसिड, नियासिन और विटामिन बी-6 होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है।

इम्युनिटी बढ़ाए
कटहल में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है। थायराइड हार्मोन के नियंत्रण में मदद करता है। कटहल में कॉपर भी होता है।

वजन बढ़ाने के लिए
ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। यह कार्बोहाइड्रेट भरपूर है। आपको बता दें एक कप कटहल में 40 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। सही तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो कटहल खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
