Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सुडौल स्तनों और पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए रोजाना पीएं मेथी की चाय
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए मेथी को किसी वरदान से कम नहीं माना गया है। मेथी ब्लड में ग्लूकोज को कम करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। इसलिए, लोग मेथी को सब्जी या लड्डू में मिलाकर खाते हैं।
सर्दियों में तो भारत में लोग खास तौर से मेथी के लड्डू बनाकर इसका सेवन करते है ताकि उनका इम्यून सिस्टम बरकरार रहें। मेथी न केवल डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अच्छी है, बल्कि यह महिलाओं के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकती है। मेथी ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं में दूध ज़्यादा बनाता है। यह शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाने और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए भी जाना जाता है।
हालांकि, कई महिलाओं को पता नहीं होगा कि मेथी की चाय पीने से पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। जी हां! आपको बस इतना ही करना है कि, पीरियड्स के दौरान दर्द कम करने के लिए पीरियड्स से कुछ दिनों पहले से एक कप मेथी की चाय पीनी है।

मेथी है जादुई औषधी
भारतीय रसोई में मेथी को कई तरह से यूज में लिया जाता है। कहीं तड़का लगाने के लिए तो कई इसके पत्तो की सब्जियां बनाई जाती है। मेथी का अचार भी लोगों को खूब भाता है, थेपला या मेथी के परांठे बनाकर भी खाए जा सकते हैं। मेथी में खूब सारा फाइबर और विटामिन्स पाए जातो है। सर्दियों में तो इसके लड्डू भी बनाए जाते है। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान मेथी चाय पीने से काफी राहत मिलती है।

वजन कम करने के लिए
एक कप ग्रीन टी में शहद और नींबू का जूस मिलाएं और ऊपर से पिसी हुई मेथी पाउडर डालें। इसे रोजाना सुबह खाली पेट पीने से वजन जल्दी कम होता है।

स्तनों के विकास के लिए
मेथी की चाय उन लड़कियों के लिए भी काफी फायदेमंद है जिन्होंने यौवन की दहलीज पर कदम रखा ही है। मेथी की चाय पीने से लड़कियों के स्तन सुडौल बनते है।

यूरिन प्रॉब्लम से बचाता है
अगर यूरिन पास होने में कोई दिक्कत है तो मेथी की चाय पीने से यूरिन नियमित रुप आने लगता है और इसे नियमित पीने से बुखार भी नहीं आता है।

मुंह के छाले भगाएं
अगर आप मुंह के छालों से परेशान है तो दिन में दो बार इस चाय से गरारे करें, नियमित रुप से गरारे करने से मुंह के छाले भी चले जातो हैं, साथ ही मेथी के चाय पीने से मुंह के कीटाणु मरते है और सांसों की बदबू से भी राहत मिलती है।

मां का दूध बढ़ाता है
मेथी की चाय महिलाओं के लिए एक तरह से हर्बल चाय है, इसमें मौजूद गुणकारी तत्व महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, यह महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ाने के साथ ही ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं के दूध को बढ़ाता है। इसके अलावा मेथी की चाय पीने से लेबर पेन को प्रेरित करता है।

किडनी स्टोन से राहत
मेथी की चाय उन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद है जिन्हें घुटनों या एडि़यों में दर्द रहता है। इसके सेवन से किडनी स्टोन से भी राहत मिलती है।

मेथी की चाय बनाने की विधि:
- एक बर्तन में, 4 कप पानी लें। इस पानी में उबाल आने तक मध्यम आंच पर इसे गरम करें।
- जैसे ही पानी में उबाल आ जाए, आंच कम कर दें और एक चम्मच मेथी के बीज या पाउडरइसमें मिलाएं।
- ढक्कन के साथ पैन को कवर करें और कम आंच पर 5 मिनट के लिए इसे उबलने दें।
- थोड़ी देर में पानी में मेथी का रंग घुलने लगेगा और पानी का रंग थोड़ा पीला होना शुरु हो जाएगा। अब आंच बंद कर दें और इसे शांत होने दें।
- अब इस पानी को छान लें।
- मेथी के बीजों से तैयार इस पानी को किसी बोतल में भरें और पीरियड्स के समय तकलीफ को कम करने के लिए दिनभर यही पानी पीएं।



Click it and Unblock the Notifications
