Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
1 महीने पहले ही नज़र आने लगते हैं हार्ट अटैक के ये 7 लक्षण
हम सब जानते हैं कि हृदय रोग और स्ट्रोक दुनियाभर में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण है। आमतौर पर हार्ट को सही तरीके से ब्लड की सप्लाई नहीं होने पर या कोरोनरी धमनी के बंद हो जाने पर व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ता है।
हाल के वर्षों में हृदय संबंधी बीमारियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। व्यक्ति इन हृदय रोगों के कई लक्षणों का अनुभव करता है।
इन लक्षणों के बारे में समय पर सही जानकारी होने से आप तुरंत इसका इलाज करा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम हृदय रोगों के शुरूआती लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अगर आप 60 साल से अधिक उम्र हैं और आपको वजन बढ़ने, डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपको सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आपमें ये सभी लक्षण दिखते हैं तो हृदय रोग होने की संभावना ज्यादा है।
हॉर्ट अटैक आने से एक महीने पहले ही हमारे शरीर में कुछ अलग लक्षण दिखने लगते हैं जिसकी हमें अनदेखी नहीं करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हॉर्ट अटैक आने से एक महीने पहले दिखने वाले लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

असामान्य रूप से शरीर कमजोर हो जाना :
यह हृदय रोग का एक प्रमुख लक्षण है। इसमें ब्लड सर्कुलेशन काफी धीमी गति से होता है। यह धमिनयों के संकरी और मसल्स के कमजोर पड़ने के कारण होता है। यह हॉर्ट अटैक आने के पहले का मुख्य लक्षण है।

चक्कर आना :
जब खून का प्रवाह सही ढंग से नहीं होता है तो व्यक्ति में चक्कर आने के लक्षण देखे जा सकते हैं। ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने पर मस्तिष्क में खून का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है जिससे कि चक्कर आता है।

ठंडा पसीना आना :
शरीर से ठंडा पसीना निकलना इस बात का संकेत है कि आपके शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। जब पर्याप्त मात्रा में ब्लड फ्लो नहीं होता है तो शरीर चिपचिपा और ठंडा पड़ जाता है। हॉर्ट अटैक आने से पहले व्यक्ति में यह लक्षण दिखता है।

सीने में दर्द :
यदि आपको सीने में दर्द या शरीर के अन्य हिस्से जैसे पीठ, कंधे और बाहों में दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाकर दवा लें। सीने में दर्द या जकड़न हृदय संबंधी बीमारियों का ही लक्षण है।

कोल्ड या फ्लू के लक्षण :
कई हृदय रोगियों में हार्ट अटैक के एक महीने पहले कोल्ड या फ्लू के लक्षण दिखाई देते हैं। यह भी हार्ट अटैक का एक संकेत हो सकता है।

सांस लेने में तकलीफ :
हार्ट अटैक का यह एक प्रमुख लक्षण है। फेफड़े को पर्याप्त ऑक्सीजन और ब्लड के प्रवाह की जरूरत होती है। लेकिन जब हृदय में बेचैनी होती है तो फेफड़ों में कम मात्रा में ब्लड का प्रवाह होता है जिससे कि सांस लेने में तकलीफ होती है।

जी मिचलाना, अपच और पेट में दर्द होना :
जी मिचलाना, सीने में जलन, अपच और पेट में दर्द होना, ये हॉर्ट अटैक के कुछ ऐसे लक्षण हैं जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
