Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
तुलसी के पत्तों को बहुत ज्यादा खाने से हो सकते हैं ये 10 नुकसान
तुलसी को भारत मे सबसे पवित्र माना गया है और यहाँ तक की तुलसी के नाम पर पुजा, व्रत और तुलसी की शादी भी की जाती है। यह पौधा लगभग सभी के घरो मे पाया जाता है पवित्र होने के साथ साथ इसका सेवन करना भी बहुत लाभदायक है।
यह कई प्रकार की बीमारियो को दूर करने मे बहुत ही उपयोगी साबित होती है। और साइन्स ने भी इसको मानव शरीर के लिए बहुत फायदेमंद बताया है। आयुर्वेद में तुलसी के पौधे के हर भाग को स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद बताया गया है।
तुलसी की जड़, उसकी शाखाएं, पत्ती और बीज सभी का अपना-अपना महत्व है। यही नहीं यह अस्थमा, सर्दी, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल के इलाज के लिए बहुत फायदेमंद है।
इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण हैं जिसका उपयोग गठिया के उपचार के लिए भी किया जाता है। अब इतने फायदे हैं तो कुछ नुक्सान भी होंगें। जी हाँ तुलसी जहाँ फायदे देती है वही नुक्सान भी हैं। आइये जानते हैं इसके नुकसानों के बारे में।

1. लिवर के लिए नुकसानदेह
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के अनुसार जो लोग एसिटामिनोफेन की दवा खा रहें हैं जो शरीर में ग्लूटाथियोन का स्तर को कम करती हैं। उनके लिए रोज़ तुलसी खाना नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि एसिटामिनोफेन दर्द की दवा है और यही काम तुलसी भी करती है। तो अगर दोनों साथ में खायी जाएँ तो इससे लिवर को नुकसान हो सकता है।

2. गर्भवती महिलाओं के लिए
गर्भवती महिला को इसके सेवन से बचना चाहिए क्योकि इससे गर्भाशय सिकुड़ जाता है जिससे माँ और बच्चे दोनों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। जिससे गर्भपात भी हो सकता है। इसके साथ यह महिलाओं में मासिक चक्र पर भी असर डाल सकती है जैसे पीठ में दर्द, और ऐठन। इसके साथ डाइअरीअ भी हो सकता है।

3. एसिटामिनोफेन
अगर आप एसिटामिनोफेन की दवाएं ले रहे हैं तो तुलसी ना खाएं क्योंकि इससे आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। इसलिए यह बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से सलाह ले लें।

4. खून को पतला करना
तुलसी खाने से खून पतला होता है इसीलिए कुछ दवा के साथ इसका सेवन नही करना चाहिए। जिससे चोट लगने पर खून न रुकना और शरीर पर नील के निशान होना जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही अगर आप पहले से खून को पतला करने की कोई दवा खा रहें हैं तो यह काफी नुकसान कर सकती है।

5. प्रजनन पर प्रभाव:
इसके सेवन से प्रजनन शक्ति कमज़ोर हो जाती है तो इसका ज्यादा इस्तेमाल नही करना चाहिए। एक अध्ययन में ऐसा पता चला है कि इसे खाने से पुरुषों में प्रजनन क्षमता में कमी देखी गयी है। हालांकि यह एक अस्थायी प्रभाव है जिससे पुरुषों में शुक्राणु की संख्या कम हो जाती है। इसीलिए पुरुषों को ज्यादा तुलसी खाने से बचना चाहिए।

6. ब्लड शुगर लेवल में कमी
आम तौर पर लोग तुलसी तब खाते हैं जब उन्हें अपना ब्लड शुगर लेवल कम रखना होता है। इसीलिए इसे खाते वक़्त सावधानी रखनी चाहिए, क्योंकि अगर वह व्यक्ति पहले से मधुमेह या ब्लड शुगर लेवल कम रखने की दवा खा रहा है तो यह उसके लिए नुक्सान होगा। क्योंकि तुलसी भी उसी दवा की तरह काम करती है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि इसे खाने से पहले डॉक्टर परामर्श कर लें।

7. सर्जरी के बाद तुलसी ना खाएं
जिन लोगों की अभी सर्जरी हुई हैं उन्हें तुलसी का सेवन करने से बचना चाहिए। तुलसी में खून को पतला करने के गुण होते हैं इसीलिए जख़्म जल्दी ठीक नहीं होगा।

8. यूजीनोल ओवरडोज
तुलसी में मुख्य तत्व युजनोल है। यूजेनॉल एक हेपेटाोटोक्सिक है जिसका मतलब है जो लिवर को नुक्सान पूछा सकता है। इसके ज्यादा खाने से श्वास लेने में दिक्कत, खांसी के दौरान खून, मूत्र में खून, मतली, गले और मुंह में जलन जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ।

9. कैंसर की संभावना:
तुलसी में मौजूद एस्ट्रैगोल हानिकारक तत्व माना जाता है। और जब हम इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो यह ज्यादा नुक्सान करती है। यही नहीं इससे कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। कैंसर कुछ मामलों में ठीक की जा सकती है इसीलिए तुलसी को ध्यान से खाना चाहिए।

10. यह जहरीली होती है
तुलसी का पौधा उन जगहों पर आसानी से निकलता है जहां क्रोमियम का स्तर ज्यादा होता है। इसके परिणामस्वरूप क्रोमियम की वजह से तुलसी के पत्ते जेहरीले होते हैं। क्रोमियम शरीर में लिवर और किडनी को ज्यादा नुक्सान पहुँचता है। इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि आप आर्गेनिक तुलसी खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
