Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पैर की उंगलियों को छूकर जाने आपका दिल ठीक से काम कर रहा है या नहीं
आजकल हर व्यक्ति तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित है। अब हृदय संबंधी समस्याएं भी लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। आपका हृदय सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं, अपनी पैर के उंगलियों के ऊपरी सिरे को छूकर आप यह आसानी से पता कर सकते हैं। एक जर्नल के अनुसार हम पैरों की ऊंगलियों को छूकर यह जान सकते हैं कि हमें हृदय संबंधी समस्याएं है या नहीं।

यह एक सामान्य सी प्रक्रिया है। आप फर्श पर पैरों को बिल्कुल सीधे फैलाकर बैठ जाएं और अपने पैरों की ऊंगलियों के ऊपरी सिरे को देखें। अब अपने हाथों से पैर की ऊंगलियों के सिरे को छूने की कोशिश करें। यदि उंगलियों को छूने में आपको कोई परेशानी नहीं होती है तो इसका मतलब कि आपका हृदय स्वस्थ है और ठीक से काम कर रहा है।

हृदय से जुड़ी समस्याओं का पता लगाने के लिए एक रिसर्च किया गया। इसमें 20 से 83 वर्ष की आयु के 500 से अधिक प्रतिभागियों को शामिल किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों के शरीर के लचीलेपन का टेस्ट कर उनका ब्लड प्रेशर और हृदय की एक्टिविटी मापी गई। इस रिसर्च में यह पाया गया कि जो लोग 40 साल से अधिक उम्र के हैं उनका शरीर पैरों के उंगलियों को छूने के लिए पर्याप्त लचीला नहीं है।

जो लोग शरीर के लचीलेपन के टेस्ट में फेल रहे और पैर की उंगलियों को छूने में परेशानी हुई उनके ब्लड वेसल्स काफी कठोर पाए गए। इसका मतलब यह था कि उनका हृदय प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रहा था और उनमें हृदय रोग होने की संभावना सबसे ज्यादा थी। लेकिन जो लोग सीधे बैठकर अपने पैर की उंगलियों को आसानी से छू पा रहे थे उनका हृदय अच्छी स्थिति में था। लेकिन अगर आप पैर की उंगलियों को छूने में दिक्कत महसूस करते हैं तो आपको हृदय रोग विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि ऐसा न कर पाने पर आपको हृदय रोग ही हो, इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आपका हृदय पूरी तरह फिट नहीं है।

रिसर्च में यह भी पाया गया है कि सीधे बैठने के बाद झुक कर ऊंगलियों को छूने से हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का भी खतरा हो सकता है। लेकिन अगर झुककर उंगलियों को छूने में परेशानी होती है तो इसका सीधा मतलब यह है कि आपके शरीर की धमनियों का लचीलापन कम हो गया है और वे कठोर हो गई हैं। स्वस्थ धमनियां लचीली होती हैं जो ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करती हैं। उम्र के अनुसार धमनियां कठोर होने लगती हैं जिससे उनका लचीलापन कम हो जाता है इसकी वजह से व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है।

अब सवाल यह उठता है कि उम्र के साथ धमनियों का लचीलापन शरीर के लचीलापन से किस प्रकार जुड़ा है। नतीजे बताते हैं कि मध्यम आयुवर्ग और वयस्कों में उम्र के अनुसार धमनियों की कठोरता को स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से लचीली बनायी जा सकती है। इस रिसर्च में यह नतीजा सामने आया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
