Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सांसो से आने वाली बदबू के अनजाने कारण, जो आपको भी मालूम नहीं होंगे?
ग्रुप डिस्कशन के दौरान, बहुत बार हमें एहसास होता है कि हमारे किसी न किसी साथी के मुंह से दुर्गंध आ रही है और हम उसे माउथ फ्रेशनर के इस्तेमाल की सलाह देते है। हालांकि आपस में बात करने पर अपने साथी की सांसों से बदबू आना आम बात है, लेकिन कई बार इस बात को बिलकुल दरकिनार कर देना भी गलत है। क्योंकि सांसों के बदबूदार होने के आम कारणों के अलावा कई बार कुछ और भी वजह हो सकती है।
ऐसे में हमें यह सोचना चाहिए कि आखिर क्यों मुंह से बदबू आ रही है? क्या इसका कोई कारण है? क्या भविष्य में इससे किसी तरह की कोई बड़ी परेशानी हो सकती है? और क्या माउथ स्प्रे इस परेशानी का सही हल है?
तो आइए आज बोल्डस्काई के इस आर्टिकल के जरिए इन सभी सवालों के जवाबों की छानबीन करने की कोशिश करते हैं।

शराब पीना
ज्यादा शराब पीने की वजह से आपका पाचन तंत्र खराब होने के साथ ही सांसों में भी बदबू आनी शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं, ज्यादा शराब पीने से मुंह सूखने लगता है और लार भी कम बनने लगती है। लार के कम बनने की वजह से पनीर टिक्का खाने पर मिनिट भर में ही सांसों में पनीर टिक्के की दुर्गंध आने लगती है। क्योंकि लार एक प्रकार की प्राकृतिक माउथवॉश है। इतना ही नहीं लार ही सबसे पहले आपके मुंह में खाने को पचाने का काम करती है। जबकि चाय और कॉफी पीने से बार-बार पेशाब आता है और इससे शरीर में पानी का लेवल होने लगता है।

तनाव
तनाव न सिर्फ मूड खराब करता है, बल्कि इसका सीधा असर आपके पाचनतंत्र पर भी होता है।क्योंकि तनाव के दौरान आपके शरीर में डाइजेस्टिव एंजाइम्स कम बनने लगते है और इसी वजह से पाचन तंत्र बिगड़ने लगता है।

गले में इंफेक्शन
गले में हुए इंफेक्शन की वजह से गले में बैक्टीरिया बनने लगते है और इसी वजह से आपकी सांसों में दुर्गंध आने लगती है।

बड़ी बीमारी की ओर इशारा
गंदी दुर्गंध के कुछ केसस में सिर्फ ब्रश करने से छुटकारा नहीं मिलता। क्योंकि इन केसस में सांसों की यह गंदी बदबू बड़ी बीमारी जैसे कि डायबीटीज, छाले, किडनी और लीवर के खराब होने का इशारा भी होती है।

खाना
चुंकि हमारे भारतीय खाने में लहसुन और प्याज जैसे तमाम तीखें मसालों का भरपूर इस्तेमाल होता है, इसलिए कई बार इनकी वजह से भी सांसों में दुर्गंध आने लगती है। इसके अलावा खाने में मीट और प्रोटीन की मात्रा के बढ़ने की वजह से भी मुंह से गंदी बदबू आने लगती है।
साथ ही साथ अगर आपके पाचन तंत्र में हाइड्रोलिक एसिड कम बनने लगता है तो खाना सही ढंग से नहीं पच पाता और इसी वजह से मुंह से दुर्गंध आने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
