Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
पीरियड में निकलने वाले मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए ये तरीके अपनाएं
ज्यादातर महिलाओं को हर महीने पीरियड्स के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान मूड में बदलाव के साथ ही पेट में होने वाले दर्द को झेलना भी काफी मुश्किल हो जाता है।
लेकिन कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मुंहासे की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। मुंहासे की यह समस्या पीरियड के पहले और बाद में ज्यादा होती है।
यदि आपको अचानक से लगे की पीरियड आने से ठीक पहले मुंहासे हो जाते हैं और पीरियड खत्म होने के बाद वे आमतौर पर खत्म हो जाते हैं तो आप पीएमएस मुंहासे से पीड़ित हैं।
पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन हारमोन का लेवल काफी बढ़ जाता है जिस वजह से सिबेसियस ग्लैंड्स ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं और इसी वजह से मुहांसे निकलने लगते हैं.
शरीर में होने वाले हार्मोन्स परिवर्तन और बदलाव को हम रोक नहीं सकते हैं। लेकिन कुछ तरीकों को अपनाकर पीएमएस मुंहासे से छुटकारा पाया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

बर्थ कंट्रोल पिल्स :
अगर आप किसी डर्मैटोलॉजिस्ट के पास जाएंगी तो वह पीएमएस मुंहासे से बचाव के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स खाने की सलाह देगा। पीएमएस मुंहासे के इलाज के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स को काफी प्रभावी माना जाता है। यह शरीर में एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ाने का काम करता है। जब एस्ट्रोजन लेवल बढ़ता है तो टेस्टोस्टीरान का लेवल घटता है जिससे कि मुंहासे से छुटकारा पाया जा सकता है।
कुछ बर्थ कंट्रोल पिल्स ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाती हैं। लेकिन इन दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। डॉक्टर की सलाह के बिना इन गोलियों का उपयोग न करें अन्यथा इसके कई हानिकारक साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

पोटैशियम-स्पेयरिंग डाइयरेटिक्स :
यह उन महिलाओं के लिए हैं जिनमें बर्थ कंट्रोल पिल्स का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। पोटैशियम स्पेयरिंग डाइयूरेटिक्स शरीर में टेस्टोस्टीरॉन के स्तर को कम करता है। लेकिन यह सभी महिलाओं को सूट नहीं करता है। इसके अनियमित पीरियड्स, कोमल ब्रेस्ट और थकान जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।

सप्लीमेंट्स :
शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी मुंहासे निकल आते हैं। इस स्थिति में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल लेने से मुंहासे कम निकलते हैं। जिंक, अमीनो एसिड और एल-कार्निटिन जैसे सप्लीमेंट्स मुंहासे से छुटकारा दिलाते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से एंटी बायोटिक की कम खुराक भी ली जा सकती है।

प्राकृतिक उपचार :
मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। कई बार पानी की कमी होने पर यह समस्या उत्पन्न होने लगती है। पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।
पीरियड आने से पहले ऑयली भोजन से परहेज करना चाहिए। ऑयली भोजन सिबम के प्रोडक्शन को सक्रिय करता है जिससे मुंहासा होने का खतरा बढ़ जाता है।
यदि आपकी स्किन ऑयली है तो इसे दिन में दो बाहर क्लिंजर से साफ करें। हैवी मेकअप से बचें। ऑयली कास्मेटिक्स का प्रयोग न करें। सैलिसिलिक एसिड और बेंजोइल परॉक्साइड से युक्त फेसवॉश से चेहरा धोएं।
खाने में ताजे सब्जियों और फलों को शामिल करें। पीरियड्स से पहले डेयरी प्रोडक्ट्स कम खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
