Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इसे पढ़ने के बाद, आप संतरें के छिलकों को बाहर नहीं फेकेंगे
दरअसल, संतरे के छिलके भी सेहतमंद होते हैं। इनमें अत्यधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
क्या आप जानते हैं कि संतरे के छिलके भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हममें से कई लोग संतरे का जूस निकालने के बाद उसके छिल्कों को फेंक देते हैं। लेकिन आप शायद ये नहीं जानते कि संतरे के छिलकों में भी काफी पोषण होता है।
दरअसल, संतरे के छिलके भी सेहतमंद होते हैं। इनमें अत्यधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अनेक सेहत संबंधी परेशानियों से भी संतरे के छिलके राहत देते हैं।
अब आप सोच रहे होंगें कि कोई संतरे के छिलकों को कैसे खा सकता है? तो चलिए आपके इस सवाल का जवाब भी दे देते हैं।
संतरे के छिलकों को घिसकर या पीसकर सलाद, ड्रेसिंग या अन्य किसी भी रेसिपी में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आप संतरे के छिलकों को पानी में उबालकर चाय की तरह भी पी सकते हैं।

तो चलिए अब बात करते हैं संतरे के छिलकों के फायदों के बारे में।
- संतरे के छिल्कों में इसके अंदर वाले भाग से ज्याादा न्यूट्रिएंट्स होते हैं। 100 ग्राम संतरे के छिल्कों में 135 ग्राम विटामिन सी पाया जाता है। वहीं दूसरी ओर 100 ग्राम छिले हुए संतरों में केवल 70 ग्राम ही विटामिन सी मिलता है। इसलिए संतरे से ज्यादा फायदेमंद उसके छिल्के होते हैं।

फायदा 1
अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो आपको संतरे से ज्यादा इसके छिलकों का सेवन करना चाहिए। संतरे के छिलकों का सेवन करने से डायस्टोलिक रक्तचाप में कमी आती है। इसलिए मोटे लोगों को संतरे के छिल्कों का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

फायदा 2
संतरे के छिलकों में हैस्पैरिडिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल और सूजन को कम करती है। अगर आपको ये सेहत संबंधी परेशानियां हैं तो आपको संतरे के छिलकों का सेवन करना चाहिए।

फायदा 3
पाचत तंत्र और मेटाबॉलिज्म के लिए भी संतरे के छिलके फायदेमंद होते हैं। इससे वजन भी घटता है। तो अगर आप वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको संतरे के छिलकों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

फायदा 4
संतरे के छिल्कों में फ्लेवेनॉएड्स होते हैं जो कैंसर और मोटापा बढ़ाने वाले प्रोटीन को बढ़ने से रोकते हैं। संतरे के छिल्कों को एंटी-कैंसर दवा के रूप में भी जाना जाता है। कैंसर और मोटाप से बचना चाहते हैं तो अभी से संतरे के छिल्कों को अपनी डाइट में शामिल करें।

फायदा 5
संतरे के छिल्कों में कॉपर, फोलेट, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन बी एवं सी होता है। इस तरह से संतरे के छिल्के सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं।

फायदा 6
संतरे के छिलकों में पॉलीमेथॅाक्सीकलेटिड फ्लेवेनॉएड होता है जो कोलेस्टॉल के स्तेर को घटाने में मदद करता है।

फायदा 7
संतरे के छिलकों में एंटी-एलर्जिक यौगिक भी मौजूद होते हैं। ये कफ को साफ कर आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखते हैं। ये इम्यून सिस्टम को मज़बूत कर जुकाम से भी निजात दिलाता है।

फायदा 8
दांतों पर संतरे के छिलकें रगड़ने से वो सफेद और चमकदार बनते हैं। वहीं संतर के छिल्के चबाने से मुंह से आने वानी दुर्गंध की समस्या भी खत्म होती है। इसलिए संतरे के छिल्कों को कूड़े में न फेंकें।



Click it and Unblock the Notifications
