Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
अनार के छिलकों से बनी चाय नहीं पी तो कुछ भी नहीं पिया
आपने ग्रीन टी, ब्लेक टी, अदरक वाली चाय और लेमन टी जरुर चखी होगी, आपको स्वाद में भी अच्छी लगी होगी। लेकिन आपने कभी अनार के छिलकों के चाय के बारे में सुना है? जी हां, अनार के छिलकों की चाय जो कि हेल्थ के लिए काफी सेहतमंद है। अनार के छिलकों से बनी चाय में मौजूद कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सिडेंट्स के कारण ये शरीर को हेल्दी रखने के साथ हर तरह के बीमारियों से दूर रखती है।
अनार के छिलकों में एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स के साथ-साथ इसके छिलके में विटामिन सी, फेनॉलिक्स और फ्लैवेनॉइड भी पाया जाता है, जोकि सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

ऐसे बनाएं अनार के छिलकों की चाय
इसके छिलकों को चाय बनाने के लिए तैयार करना है तो पहले इसे साफ पानी से धोकर इन्हें धूप में सूखा लें। सूखाने के बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तो़ड़ लें। इसके बाद इसे ब्लैंड करके पाउडर बना लें। अब अनार के छिलकों के इस पाउडर को किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें ताकि ये खराब न हो।
अनार के छिलकों की चाय बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में एक कप पानी गर्म करें। अब इस पानी में एक चम्मच अनार के छिलकों का पाउडर मिलाएं। थोड़ी देर पाउडर को पानी में भीगने दें। अब इसे एक कप में छान लें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और ऑर्गेनिक शहद मिलाएं।
शरीर की गर्मी होती है दूर
अनार के छिलकों की चाय पीने से गर्मी के दिनों में बढ़ी शरीर की गर्मी दूर होती है।
पाचन के लिए फायदेमंद
अनार के छिलकों में मौजूद कई एंटीऑक्सिडेंट्स के कारण ये चाय बहुत फायदेमंद होती है और कई तरह के गंभीर रोगों से शरीर को बचाती है। खाने के बाद इस चाय को पीने से आपका पाचन ठीक रहता है।
गले में खराश
अगर आपके गले में खराश है या आप टॉन्सिल दर्द से परेशान है तो इस चाय का सेवन करें। इससे आपको इस समस्या से तुरंत राहत मिल जाएगी।
दिल की बीमारियों से बचाव
फ्लेवेनॉइड्स, फेनॉलिक्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स के कारण इस चाय को पीने से दिल की बीमारियों की आशंका भी कम होती है। इस चाय को पीने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।
कम करे उम्र का प्रभाव
चाय में मौजूद इन एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से इस चाय को पीने से आप पर उम्र का प्रभाव कम होता है और आप अपनी उम्र से ज्यादा जवान लगते हैं। दरअसल ये एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रिलाइज करते हैं, जिससे झुर्रियां और काले घेरे नहीं होते हैं।
जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद
इस चाय को पीने से जोड़ों के दर्द और हड्डी की कमजोरी में भी फायदा मिलता है।

कैंसर से भी बचाए
कई तरह के शोधों में ये बात सामने आई है कि अनार के छिलकों में ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में कैंसर की आशंका को कम करते हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा स्किन कैंसर में देखा गया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
