Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
मर्दाना कमजोरी दूर करता है बरगद का पेड़, जानें और क्या है फायदें?
बरगद का पेड़ दिखने में जितना विशाल होता है, इससे होने वाले फायदे भी उतने ही होते है। बरगद का पेड़ वैसे तो कई बीमारियों के इलाज के लिए जाना जाता है। इसके पत्ते सर्दी-जुकाम,बुखार और डायबिटीज के साथ पिंपल्स जैसे कई रोगों का इलाज किया जाता है। बरगद शारीरिक कमजोरी से परेशान पुरुषों के लिए रामबाण है। बरगद के पेड़ के पत्ते, ही नहीं इसके बीज और अर्क में कमाल के गुण छिपे होते हैं।
ये डेंटल, डायबिटीज, डायरिया, पॉलीयूरिया और पेशाब से जुड़ी समस्याओं को ठीक करता है। बरगद के पेड़ में स्वास्थय के साथ सौंदर्य लाभ भी छिपे होते है, आइए जानते है ये कौन-कौनसे मर्ज की दवा है।

दांतों के लिए
जिस दांत में कीड़ा लग गया हो वहां इसके दूध में रुई भिगोकर लगाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 10 ग्राम बरगद की छाल, कत्था और 2 ग्राम काली मिर्च बारीक पीसकर पाउडर बना लें, इसे मंजन की तरह यूज में लीजिए ये दांतों का हिलना, सड़न और बदबू दूर हो जाती है की समस्या दूर करता है। इसके दातून से पायरिया से भी बचा जा सकता है।

पाइल्स करें कम
अगर आपको बवासीर की शिकायत है तो बरगद का दूध शक्कर के साथ लेने से बवासीर से लाभ मिलता है और इसे चोट पर लगाने से सूजन कम हो जाती है।

स्पर्म कांउट बढ़ाए
बरगद का दूध पुरूषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करता है। आयुर्वेद की मानें तो जो लोग शारीरीक रूप से खुद को कमजोर महसूस करते हैं उन्हें बरगद के दूध का सेवन सुबह खाली पेट जरूर करना चाहिए। जानें क्या है इसके इस्तेमाल करने का पूरा तरीका।

कमर दर्द होता है कम
अगर आपको काफी समय से कमर दर्द की शिकायत है तो बरगद के दूध को कमर पर लेप के रूप में लगाना चाहिए। कमर दर्द में भी आराम मिलता है।

बालों की समस्या के लिए
बरगद के पत्तों की राख को अलसी के तेल में मिलाकर सिर पर लगाने से सिर में बाल दोबारा उगने लगते हैं तथा इसके पत्तों को तेल में पकाकर लगाने से हेयरफॉल, डेंड्रफ और रुखे बालों की समस्या कम होती है।

घाव भरते है
जले हुए स्थान पर इसके पत्तों को पीसकर दही में मिलाकर लगाने पर जलन से आराम मिलता है और घाव भी जल्दी भरता है। इसके पत्तों को सेंककर फोड़े या फुंसी के ऊपर बांधने से लाभ मिलता है।

झुर्रियां को करता है कम
बरगद की जड़ों में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। इसकी ताजी जड़ों को पीसकर चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम होती हैं। पत्तियों का पेस्ट चेहरे पर होने वाले लाल चकत्तों से छुटकारा दिलाता है।



Click it and Unblock the Notifications
