Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्म या ठंडा पानी, जानिए सेहत के लिए क्या है फायदेमंद

पानी के बिना ज़िन्दगी की कल्पना कर पाना ही मुश्किल है। हमारे शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है लेकिन क्या आप अपने द्वारा पीए जाने वाले पानी के तापमान पर ध्यान देते हैं? हममें से अधिकतर लोग ठंडा पानी पीते हैं लेकिन क्या ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है?
एक हैल्थ मैगजीन में प्रकाशित हुई रिपोर्ट के अनुसार 80 डिग्री से 106 डिग्री फारनेहाइट तक का पानी पीने से शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इससे आप बीमार भी पड़ सकते हैं। इसकी वजह ये है कि ठंडे पानी की वजह से इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता कम हो जाती है। ठंडा पानी पीने से ज्यादा मात्रा में म्यूकस का उत्पादन होने लगता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।
वहीं दूसरी ओर अन्य रिपोर्ट की मानें तो ठंडा पानी पीने से रक्त कोशिकाएं छोटी हो जाती हैं और ये ठीक तरह से खाने को अवशोषित करने की क्षमता भी खो देती हैं।

गर्म पानी पीने के फायदे
चूंकि ठंडा पानी पीने से सेहत को नुकसान होता है इसिलए अब हम आपको गर्म पानी पीने के फायदों के बारे में बताते हैं।

पाचन
गर्म पानी पीने का सबसे बड़ा फायदा पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना है। गर्म पानी पेट में खाने को पचाने में मदद करता है। वहीं खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीने से पेट में खाना पचने में दिक्कत होती है।

पेट दर्द से राहत
अगर आपको कोई पेट से संबंधित रोग या दर्द रहता है तो आपको रोज़ गर्म पानी पीना चाहिए। ये क्रैम्प्स के दौरान त्वचा में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है।

उम्र से पहले एजिंग
शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों की वजह से त्वचा उम्र से पहले ही बूढ़ी होने लगती है। गर्म पानी पीने से आप इस प्रक्रिया को रोक सकते हैं। ये त्वचा की मरम्मत कर उसमें लचीलापन लाता है। महिलाओं को गर्म पानी पीने से खास फायदे मिलते हैं।

तनाव के स्तर में कमी
गर्म पानी का नर्वस सिस्टम पर सीधा असर पड़ता है। गर्म पानी बेचैनी और तनाव को कम करने में भी मददगार साबित होता है।

कब्ज से राहत
आंतों में जमे मल को गर्म पानी से शरीर से बाहर निकाला जा सकता है। रोज़ गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

नमी का स्तर रखता है संतुलित
गर्म पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है। आप अपनी नियमित डाइट में 9 से 12 आउंस तक पानी शामिल कर सकते हैं। शरीर में हर अंग को कार्य करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की आवश्कता होती है और गर्म पानी से अंग बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।

वजन होता है कम
गर्म पानी से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। शरीर के तापमान को कम कर मेटाबॉलिज्म को सक्रिय किया जा सकता है। गर्म पानी आंतों से मल को बाहर निकालकर शरीर को साफ कर देता है और ये प्रक्रिया वजन कम करने में भी मदद करती है।

विषाक्त पदार्थों को निकाले बाहर
गर्म पानी पीने से शरीर में एंडोक्राइन सिस्टम सक्रिय हो जाता है और पसीना आने लगता है। पसीने द्वारा शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने लगते हैं।
इन फायदों के बारे में जानने के बाद आप भी ठंडे की जगह गर्म पानी पीना शुरु जरूर कर दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
