Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सर्दियों में हर मर्ज की जड़ीबूटी है सौंठ, कफ से लेकर कैंसर का करें खात्मा
सौंठ भारतीय रसोईघर के मुख्य मसालो में से एक है। जिसका उपयोग औषधीय के तौर पर भी किया जाता है। सौंठ को निर्माण अदरक को सूखाकर किया जाता है। हालांकि इसकी तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में इसका बहुत उपयोग किया जाता है।
सौंठ में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, नाइट्रोजन, अमीनो एसिड्स, स्टार्च, ग्लूकोज, सुक्रोस, फ्रूक्टोस, सुगंधित तेल, ओलियोरेसिन, जिंजीवरीन, रैफीनीस, कैल्शियम, विटामिन बी और सी, प्रोटिथीलिट एन्जाइम्स और आयरन जैसे गुण पाए जाते है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों में कई घरों में विशेष तौर पर सौंठ के लड्डू तैयार किए जाते है ताकि शरीर पर ठंड का असर न पड़े। इसके अलावा सर्दियों में लोग सौंठ की चाय पीकर भी इससे होने वाले औषधीय गुणों की पूर्ति करते है, आइए जानते है सौंठ के फायदों के बारे में।

कफ की परेशानी करे दूर
आधा चम्मच सौंठ के पाउडर के साथ मुलेठी के एक चम्मच चूर्ण को मिलाकर पानी में उबालकर गुनगुना पीने से गले में जमा कफ निकल जाएगा। यह खांसी की दिक्कत में भी आराम देता है।

दांतों के दर्द के लिए
मसूड़ों में सूजन या दांत दर्द से पीड़ित है तो आधा चम्मच सोंठ पाउडर में चुटकी भर हल्दी मिलाकर मिश्रण बनाले। प्रभावित हिस्से पर इससे लगाने से फायदा होगा।

खांसी और जुकाम को दूर भगाएं
अगर सर्दी के मौसम में खांसी और जुकाम ने आपको जकड़ लिया है तो एक चम्मच सौंठ को चाय में मिलाकर पी लें। इससे जुकाम और खांसी से राहत तो मिलेगी ही, साथ ही गले का दर्द भी कम हो जाएगां।

वेटलॉस के लिए भी कारगार
सौंठ की चाय न सिर्फ सर्दी और जुकाम के लिए फायदेमंद है, बल्कि वेटलॉस के लिए भी ये काफी फायदेमंद साबित होती है। इसमें थर्मोजेनिक एजेंट नामक तत्व होता है जो वसा को जलाने में मदद करता है, जिससे वजन आसानी से कम होता है। चाय बनाते समय एक चम्मच सौंठ उसमें डाल दें। 10 मिनट तक इसे चाय के साथ उबलने दें। फिर इसे छन्नी की मदद से छान लें और कुछ बूंद नींबू का रस मिला लें। मीठे के लिए बेहतर रहेगा कि आप शहद का इस्तेमाल करें।

कब्ज और गैस की दवा
अगर आपको काफी लम्बे समय से कब्ज की समस्या परेशान है तो सौंठ की चाय पीने से इस समस्या का हल पाया जा सकता है। साथ ही सौंठ की चाय आपके पेट से गैस की समस्या को भी कम कर देती है।

हिचकी से दिलाए आराम
अगर आपको हिचकी की समस्या है तो गुनगुने दूध में एक चम्मच सौंठ मिलाकर पी लें। इस समस्या से तुरंत आराम मिलेगा।

बदन दर्द से आराम
शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने पर सौंठ को पानी के साथ मिलाकर उसका लेप बनाकर लगाने से आराम मिलता है। सूखी अदरक को सूंघने से सिर दर्द को आराम पहुंचाता है।

कैंसर के खतरे को टालें
इसमें कैंसररोधी गुण भी मौजूद होते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। इसके अलावा गर्भाशय के कैंसर की संभावनाओं को कम करने में भी यह फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications
