Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
सर्दियों में खाएं रोजाना सिंघाड़ा, सेहत को होंगे कई फायदे

मौसम बदलने के साथ ही उस खास मौसम से जुड़े फल और सब्ज़ियाँ बाज़ार में चारो और देखने को मिलती हैं। इन मौसमी फलों का सेवन करने से हमारे शरीर को कईं तरह के फायदे होते हैं । इन्ही फलों में से एक फल है सिंघाड़ा । ठंड के मौसम में सिंघाड़ा काफी मात्रा में मिलता है। सिंघाड़ा सर्दियों के मौसम में खाया जाने वाला फल है, ये कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसे कच्चा और उबालकर दोनों तरह से खाया जाता है। व्रत करने वाले लोग सिंघाडे को सुखाकर इसके आटे का भी इस्तेमाल करते है। इसके नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
इसमें विटामिन ए, सी, प्रोटीन, निकोटिन एसिड, सिट्रिक एसिड, थायमिन, कार्बोहाइड्रेट और एनर्जी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कई खनिज जैसे फास्फोरस, मैंगनीज, कैल्शियम, डाईटरी फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयोडीन, सोडियम और जिंक पाए जाते हैं। अपने पौष्टिक तत्वों के कारण ये गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफी उपयोगी है। आइए जानते है सर्दियों में सिंघाड़ा खाने के फायदे।

बालों के लिए
सिंघाड़े में मौजूद तत्व हमारे बालों को खराब होने से बचाने का काम करते हैं। यही नहीं ये बालों की मजबूती के लिए भी काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से बालों को उचित पोषण मिलता है।

त्वचा के लिए
ये हमारे शरीर में विषैले पदार्थों से शरीर को डिटॉक्स करता है। इसके अलावा ये चेहरे से मुंहासे आदि को हटाकर त्वचा में दमक उत्पन्न करता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए
सिंघाड़े में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपको गर्भावस्था के दौरान होने वाली तमाम परेशानियों को दूर करते हैं। इसमें मौजूद आयरन गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।

डिहाइड्रेशन में
अगर आपको लगता है कि डिहाइड्रेशन की समस्या गर्मी में होती है तो आप गलत है। सर्दियों में लोग अक्सर कम ही पानी पीते है। इस वजह से शरीर में निर्जलीकरण की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लेकिन सिंघाड़े का सेवन आपको डिहाइड्रेशन जैसी समस्या से बचा लेता है। क्योंकि इसमें बेहतर मात्रा में पानी होता है।

थायराइड के लिए
थायराइड जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए भी सिंघाड़ा काफी उपयोगी साबित होता है। इसमें पाए जाने वाले कई पोषक तत्व हमें थायराइड के उपचार में काफी मदद पहुंचाते हैं।

फटी एड़ियों के लिए
सिंघाड़ा खाने से फटी एड़िया भी ठीक हो जाती है, शरीर में मैग्नीज की कमी होने से ऐसा होता है। सिंघाड़े के सेवन से मैग्नीज की आपूर्ति हो जाती है। और फटी हुई एड़ियों से हमें राहत मिलती है।

दाद खुजली का इलाज
नींबू के रस में सूखे सिंघाड़े को पीसकर नियमित रूप से लगाने पर दाद-खुजली ठीक हो जाती है।

नकसीर में फायदेमंद
जिन लोगों की नाक से खून आता है, उन्हें बरसात के मौसम के बाद कच्चे सिंघाड़े खाना फायदेमंद है।

अनिद्रा के लिए
अनिद्रा के उपचार में भी सिंघाड़ा सकारात्मक भूमिका निभाता है. क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोलिफेनोलिक और फ्लेवोनॉइड जैसे एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। इसके अलावा ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीकैंसर गुण भी मौजूद होता है।



Click it and Unblock the Notifications
