Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
इंटरकोर्स के दौरान महिलाओं को होने वाले दर्द को कम करने के टिप्स
यह बात छुपी हुई नहीं है कि यौन संबंध पति-पत्नी के जीवन का एक अहम हिस्सा है और यदि यह सही तरह किया जाये तो ये एक आनंददायक अहसास है। जब पार्टनर्स के बीच शारीरिक संबंध अच्छे होते हैं तो, इससे उनका रिश्ता मजबूत होता है। चाहे हम माने या ना माने, एक रिश्ते में शारीरिक संबंध बहुत अहमियत रखते हैं। यदि बैडरूम में कोई समस्या है तो इससे रिश्तों में दरार पड़ती है, जो कि कई लोगों की ज़िंदगी की में होता है। जैसा कि हम जानते हैं कि यौन क्रीडा पूरी तरह आनंददायक होनी चाहिए और यौन अंगों को पूरा आनंद महसूस होना चाहिए। ऐसी कई समस्याएँ हैं जो सेक्स के मजे को खराब करती हैं। पुरुष के जननांग की शिथिलता या ज्यादा देर तक सेक्स नहीं कर पाना आदि सेक्स से जुड़ी सामान्य समस्याएँ हैं। यह भी देखा गया है कि कई महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द होता है, कई प्रकार के इन्फेक्शन्स और योनि के टाइट होने के कारण ऐसा होता है।
इसलिए, हम कुछ टिप्स बता रहे हैं जो महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द से निजात दे सकती हैं।

फॉरप्ले
फॉरप्ले यानि सेक्स से पहले अन्य क्रीड़ाओं से उत्तेजना की एक मुख्य भूमिका है, क्यों कि फॉरप्ले यदि लंबा होता है तो इससे उत्तेजना के कारण महिला की योनि में तरल पदार्थ स्त्रावित होता है। इससे पुरुष का अंग योनि में आसानी से प्रवेश करता है। यदि योनि में तरल पदार्थ नहीं होगा तो ज्यादा दर्द होगा। इससे इंफेक्शन और एसटीडी रोगों से भी बचा जा सकता है।

लुबिक्रेंट्स
कई महिलाओं की योनि में ड्राइनेस होती है जो कि डिहाइड्रेशन, पोषण की कमी, एलर्जी, संक्रमण आदि से होती है। ऐसे में महिला का तरल पदार्थ दर्द को कम करने में नाकाम रहता है, यदि ऐसा रहता है तो बाज़ार में उपलब्ध जैल बेस्ड या वॉटर बेस्ड ल्यूब्रिकेंट खरीदकर सेक्स के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं।

रिलेक्स रहें
महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द होने का अन्य कारण है तनाव और चिंता। बहुत सी महिलाएं सेक्स के दौरान तनाव में रहती हैं, या तो उन्हें शर्म आती है या वे उनके शरीर के बारे में असहज होती हैं। यदि महिला तनाव में रहती है तो तरल पदार्थ का स्त्राव सही तरह नहीं हो पाता है जिससे दर्द होता है। इसलिए एक महिला के लिए यह ज़रूरी है कि रिलेक्स रहें और सेक्स का आनंद लें।

दही का खूब सेवन करें
यदि आपमें योनि दर्द की समस्या किसी संक्रमण के कारण हो रही हो तब आप दही का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि, दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और इस प्रकार दही योनि में खमीर संक्रमण को बढ़ने से रोकती है और अच्छे बैक्टीरिया को बनाए रखने में मदद करती है।

पानी पिएं
कभी-कभी योनि में सूखेपन के दौरान भी आपको दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है खासकर जब आप सेक्स करती हैं। ऐसे में, खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप जितना हो सके पानी का सेवन करें। साथ ही, जब सेक्स कर रहें हो तब आप लुब्रिकेंट्स का प्रयोग कर सकती हैं इससे आपको दर्द की समस्या से निजात मिलेगी।

सेक्स पोजीशन में बदलाव
यदि आपको किसी पर्टिकुलर सेक्स पोजीशन के दौरान दर्द की समस्या हो रही हो तब आपको दूसरे पोजीशन को ट्राय करना चाहिए। क्योंकि, यह आपमें दर्द की समस्या से बहुत हद तक राहत प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications
