Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
रातोरात कम करें गले की चर्बी

गर्दन से अतिरिक्स वसा यानि फैट से छुटकारा पाना चाहते हैं ? आज इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह आप बहुत ही कम समय में गर्दन पर जमे वसा से छुटकारा पा सकते हैं।
गर्दन पर जमा फैट ओबेसिटी के कारण होता है। इसकी कई सारी वजहें हो सकती हैं जैसे कि एजिंग, पानी की कमी या अन्य सेहत संबंधित समस्या जैसे कि हायपरथायराइडिज्म या पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम आदि। हालांकि इसका प्रमुख कारण मोटापा और शरीर का अधिक वजन होना है।

गर्दन पर जमा फैट से ह्रदय रोग, डायबिटीज़ और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा रहता है इसलिए बहुत जरूरी है कि आप इससे जल्द से जल्द छुटकारा पाने के लिए कोई उपाय करें।
गर्दन पर जमा फैट से छुटकारा पाने के लिए आप इन डाइट टिप्स को ध्यान में रखें।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैटचिन नामक पॉलीफेनॉल होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचुरता में पाए जाते हैं। कैटचिन भी वजन कम करने के लिए जाना जाता है। वजन कम करने के लिए आपको ग्रीन टी के बहुत ज्यादा कप पीने की जरूरत नहीं है। दिनभर में 2.5 कप ग्रीन टी भी फायदेमंद रहती है।
एक कप पानी में एक चम्मच ग्रीन टी डालें।
इसे 5 मिनट तक उबाल लें।
पानी को छानकर ठंडा होने के लिए रख दें।
अब इसमें शहद डालकर पीएं।
तरबूज
तरबूज में कैलोरी और फैट कम होता है और ये विटामिंस और मिनरल्स जैसे कि विटामिन ए और पोटाशियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। ये पोषक तत्व गर्दन के फैट को कम करने में मददगार साबित होते हैं।
एक कटोरी ताजा तरबूज खाएं या फिर इसका जूस पीएं।
रोज़ 2-3 गिलास तरबूज का रस पीएं।
पानी
गर्दन पर जमा फैट से छुटकारा पाने में पानी भी असरकारी साबित होता है। पानी पीने से ना केवल आपका वजन संतुलित रहता है बल्कि आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ भी निकल जाते हैं। ये भूख को भी नियंत्रित करता है और ओवरईटिंग से बचाता है।
दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीएं
ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो।
डिहाइड्रेटिंग ड्रिंक्स जैसे कॉफी और सोडा ना पीएं।
नारियल तेल
वर्जिन कोकोनट ऑयल से भी कम समय में गर्दन पर जमे फैट से छुटकारा पाया जा सकता है। नारियल तेल का सेवन करने पर मीडियम चेन फैटी एसिड सीधे तौर पर कोशिकाओं की झिल्लियों द्वारा अवशोषित हो जाते हैं और फैट के रूप में जमा होने की बजाय एनर्जी में तब्दील हो जाते हैं।
खाना पकाने में आप एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं या गर्दन पर 10 मिनट तक नारियल तेल से मालिश करें।
नीबू का रस
गर्दन पर जमा फैट से छुटकारा पाने में नीबू का रस भी मदद करता है। नीबू का रस पीने से वजन भी घटता है। नीबू के रस में विटामिन सी होता है जोकि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर कर शरीर पर जमा अतिरिक्त वसा को घटाने में मदद करता है।
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नीबू निचोड़कर पीएं
इसमें शहद डालें और सुबह खाली पेट पीएं।
अलसी के बीज
ये ओमेगा 3 फैटी एसिड का उत्तम स्रोत है। ये फैटी एसिड वजन कम करने में मदद करते हैं और मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं। इसलिए अपनी स्मूदी या सलाद में इसे शामिल करना शुरु करें।
अलसी के बीजों को पीसकर इसका एक चम्मच पाउडर एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं।
इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पीएं।
शिमला मिर्च
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में अभी से शिमला मिर्च को अपने आहार में शामिल करें। शिमला मिर्च में 37 कैलोरी होती है और ये शरीर को प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करती है और ये कैलोरी भी नहीं बढ़ाती।
सलाद में शिमला मिर्च डालें या इसे ग्रिल करके खाएं।
रोज़ शिमला मिर्च का सेवन करें।
गाजर
गाजर फाइबर और विटामिन ए का बेहतरीन स्रोत होता है। फाइबर की प्रचुरता के कारण ये पचने में ज्यादा समय लेता है जिससे अपने आप ही वजन कम होता है।
रोज़ अपने आहार में गाजर लें।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीच विटामिन ए और विटामिन बी के बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं और ये ना केवल गर्दन पर जमा फैट को कम करता है बल्कि शरीर को फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है। इसलिए अभी अपने आहार में सूरजमुखी के बीजों को शामिल करें ताकि जल्द से जल्द आपको गर्दन के फैट से छुटकारा मिल सके।
रोज़ एक चम्मच सूरजमुखी के बीज खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
