Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आपके पापा न बनने की वजह हो सकता है आपका अंडरवियर, कम करता है स्पर्म काउंट
जो पुरुष रात को बॉक्सर या कुछ ढीलें कपड़े पहनकर सोना पसंद करते हैं उनका स्पर्म काउंट रात को टाइट अंडरवियर पहनकर सोने वालों की तुलना में बेहतर होता है। अगर आप अब फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं तो आपको एक बार अपने अंडरवियर की तरफ भी ध्यान देना चाहिए।
ये भी आपके पिता बनने की राह में एक अड़चन बनकर सामने आ सकता है।हाल ही में हुए एक शोध में भी ये बात सामने आ गई हैं कि टाइट ब्रीफ्स की बजाए ढीले ढाले कॉटन के बॉक्सर पहनने से स्पर्म काउंट बेहतर रखते हैं।

आइए जानते है कि टाइट अंडरवियर कैसे आपके स्पर्म काउंट को प्रभावित करते हैं।
जब फेमिली प्लान कर रहें हो?
फैमिली प्लान करने के लिए और बेबी प्लान करने के लिए मां के साथ पिता का स्वस्थ होना भी बहुत जरूरी है। सीमेन (semen ) के फर्टाइल होने की सबसे अधिक सम्भावना तभी होती है जब उसमे प्रति मिलीलीटर 15 मिलियन स्पर्म से अधिक स्पर्म मौजूद हो और ये तब ही सम्भव होता है जब आपके स्पर्म हेल्दी हो इसके लिए पुरुषों को कुछ हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना जरुरी है।
तापमान और स्पर्म काउंट के बीच संबंध?
पुरुषों के शरीर के तापमान और आपके शरीर में स्पर्म की संख्या के बीच एक संबंध होता है। जब अंडकोश गर्मी के संपर्क में आता है तो इन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इसके कारण शुक्राणुओं की संख्या कम होने लगती है जो कि पुरुषो में फर्टीलिटी कम होने का प्रमुख कारण है।
ऐसे बेहतर हो सकता है स्पर्म काउंट
- टाइट या तंग पैंट और जीन्स पहनने से बचें। यह पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। लोअर्स या नीचे ऐसे कपड़ा पहनना ज्यादा प्रिफर करें, जहां प्राइवेट पार्टस को आराम मिले।
- ब्रीफ्स या टाइट अंडरवियर के स्थान पर ढीले-ढाले कॉटन के बॉक्सर पहनें। यह स्पर्मकाउंट को बढ़ाएंगें
- बिना अंडरवियर पहनकर सोने की आदत डालें। इससे आपके टेस्टिकल्स ठंडे बने रहते हैं। टाइट कपड़े पहनने से स्क्रूटम का टेम्परेचर बढ़ने लगता है। इस वजह से स्पर्म काउंट घटने लगता है।
- गर्म स्नान और सौना बाथ से बचें यह टेस्टिकल्स को नुकसान पहुंचाते हैं।
- खेलने जाने के लिए ज़ोक स्ट्रेप पहनें।
- अपने शरीर की मालिश हर्बल ऑयल्स से कराएं। तेल की मालिश से सम्पूर्ण रक्त प्रवाह और परिसंचरण में सुधार आता है और स्पर्म काउंट बढ़ते हैं।
- तनाव आपकी सेक्स लाइफ को बहुत ज्यादा प्रभावित करता है। अगर आप प्रतिदिन 12 घंटे से भी अधिक काम करते हैं और खुद को आराम का कोई मौका नहीं देते तो स्पर्म काउंट कम हो सकता है। इसलिए पुरुष कम से कम 7-8 घंटों की नींद पूरी करें।
हेल्दी खाएं
रेग्युलर जंक फूड खाने से बॉडी को पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन नहीं मिल पाता है, ऐसे में स्पर्म काउंट कम हो सकता है। स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पालक, ब्रोकली और खूब प्रोटीन और मिनरल्स तत्व खाएं।
रोज नशा करना
शराब, सिगरेट या अन्य किसी तरह का नशा करने से बॉडी में स्ट्रेस हॉर्मोन का लेवल बढ़ जाता है। इससे इससे स्पर्म काउंट कम होने लगता है।
लेपटॉप पर ज्यादा काम न करें
अगर रेग्युलर लैपटॉप को पैरों पर रख कर काम करते हैं तो इसकी हीट स्क्रूटम तक जाती है। लॉन्ग टाइट तक ऐसा करने से स्पर्म काउंट घटता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
