Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
आपने सुना है 'पनीर के फूल' के बारे में, डायबिटिज मरीजों के लिए किसी अमृत से कम नहीं
देखा जाए तो खराब लाइफस्टाइल और खान पान के गलत तरीकों के वजह से हम में से कई लोग मधुमेह यानी डाइबिटीज की बीमारी से घिरे हुए हैं। डायबिटीज आजकल में सामान्य बीमारियों में से एक है लेकिन अगर इसका सही समय पर सही इलाज नहीं किया गया तो ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। डायबिटीज को शरीर में कई मेटाबॉलिक डिसऑर्डर की जड़ माना जाता है और जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ने लगता है।
इंसुलिन की असंतुलित मात्रा की वजह से मोटापा और हृदय से जुड़े रोग होने की सम्भावना रहती है। हालांकि ये बात सही है कि मधुमेह की बीमारी को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है लेकिन सही इलाज से इसे काफी हद तक निंयत्रित किया जा सकता है।
मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए विशेषज्ञ कई तरह के घरेलू उपाय भी सुझाव करते है। इन्हीं में से एक है 'पनीर का फूल' जिसे पनीर डोडा और इंडियन रेनेट के नाम से भी जाना जाता है। भारत में पाया जाने वाला ये पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है और डाइबिटीज से लड़ने में महत्वपूर्ण होता है। अगर आपने आज तक इसके बारे में नहीं सुना है तो आइए जानते है कि पनीर का फूल क्या होता है और कैसे ये डायबिटिज को कंट्रोंल करता है।

क्या है पनीर का फूल?
पनीर का फूल सोलानसेआए परिवार का एक फूल है जोकि मुख्यतः भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में पाया जाते हैं, और कई आयुर्वेदिक दवाइयों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। वैसे इसका स्वाद और सुगंध दोनों ही कड़वाहट से भरी होती है शायद इसलिए ये डायबिटीज को नियंत्रित करने का काम करती है।

अस्थमा भी भगाए
पनीर के फूल में शामक और मूत्रवर्धक गुण होते हैं। डायबिटीज के अलावा ये अनिंद्रा, घबराहट और अस्थमा से लड़ने में सहायक होता है।

कैसे रोकता है डायबिटिज को
विशेषज्ञों की मानें तो ये फूल शरीर में इंसुलिन के बेहतर उपयोग के लिए पेनक्रियाज (अग्न्याशय) के बीटा सेल को हील करने का काम करता है। अगर कम मात्रा में ही सही पर इसे रोज लिया जाए तो ये इंसुलिन को संतुलित रखा जाता है।

बेहतर रिजल्ट के लिए
हालांकि अगर आप इसका सेवन शुरु कर रहे हैं तो बेहतर रिजल्ट के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। बिस्किट, मिठाईयों और प्रोसेस्ड फूड्स से जैसे आहार से किनारा करना होगा। इसके साथ एक्सरसाइज करके और संतुलित आहार लेकर आप इस औषधी का बेहतर लाभ उठा सकते है।

कैसे करे इसे उपयोग ?
इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। रोज रात सोने से पहले 10 से 12 फूल एक कांच के गिलास में डालकर पूरी रात के लिए छोड़ दे। फिर सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी जाएं। संतुलित आहार और पनीर के फूल की मदद से हम निश्चित तौर पर इंसुलिन लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। ये आपको आसानी से किसी भी किराने के दुकान, मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन मिल जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
