Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
एक आवाज में टूट जाती है नींद, जानिए अनिद्रा से बचने के उपाय
रात को नींद ना आना आजकल एक सामान्य समस्या हो गई है। हम में से कई लोग है जिन्हें रात तक नींद नहीं आती है। और अगर नींद आ भी जाएं तो हल्की सी आवाज से टूट जाती है। नींद पूरी न होने की स्थिति में दिनभर में थकान टेंशन, सिर दर्द, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन काम में मन ना लगना आदि समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। नींद ना आने की बीमारी को अनिद्रा और इंसोमेनिया कहते हैं।
अनिद्रा की बीमारी दो प्रकार की होते है- एक्यूट और क्रोनिक, ज्यादातर लोगों को एक्यूट अनिद्रा की बीमारी होती है जो कुछ दिनों या हफ़्तों के लिए होती है, वहीं दूसरी ओर क्रोनिक अनिद्रा कई महीनों या सालों तक रह सकती है, नींद ना आने के अनेक कारण होते हैं जैसे- तनाव, डिप्रेसन, मानसिक परेशानी या विकार आदि।
एक अच्छी नींद सेहत के लिए कितनी जरुरी है, ये हम सब जानते हैं। आइए जानते है एक अच्छी नींद के कुछ घरेलू उपाय, जिन्हें अपनाकर आप अच्छी नींद ले सकते हैं।

गर्म दूध
गर्म दूध दिमाग और शरीर को आराम देने के लिए काफी फायदेमंद होता है केले की तरह इसमें भी नियासिन एमिनो एसिड होता है जो की नींद को बढ़ावा देता है, एक कप गर्म दूध में एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं और इसका सेवन सोने से एक घंटे पहले करना है।


जायफल
जायफल में सामक गुण होते हैं जो प्राकृतिक निद्रा को बढ़ावा देते हैं, एक चौथाई चम्मच जायफल के पाउडर को एक कप गर्म दूध में घोलें और इसे सोने से पहले सेवन करें।

केसर
केसर में शांति देने वाले गुण होते हैं और ये नींद लाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। केसर की दो लड़ों को एक कप गर्म दूध में मिलाएं और इसका सेवन सोने से पहले करें।

केला
केले का सेवन भी नींद लाने में काफी मदद करता है क्योंकि इसमें ''नियासिन एमिनो एसिड'' होता है जो सेरोटोनिन के लेवल को बढाकर नींद लाने में मदद करता है और साथ ही पाचन शक्ति को भी ठीक करता है।

हर्बल चाय
अच्छी नींद के लिए कैफीन और एल्कोहोल से परहेज करना ही बेहतर है लेकिन अगर आप रात को सोने से पहले हर्बल चाय पीते हैं तो यकीन मानिए आप एक बहुत अच्छी नींद सो सकते हैं।

पांव के तलवों में करे मालिश
रात को सोने से पहले अच्छी तरह अपने हाथ-पैर साफ कर लें. साथ ही ये भी निश्चित कर लें कि आपके सोने की जगह साफ-सुथरी हो। रात को सोने से पहले तलवे पर सरसो के तेल की मालिश से भी अच्छी नींद आती है और दिमाग शांत होता है।



Click it and Unblock the Notifications
