Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व
रिसर्च: मीट से मिलने वालेे प्रोटीन से बेहतर है ड्रायफूट का प्रोटीन..
अमेरिका की लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी और फ्रांस के नेशनल दा ला रिचर्चे अग्रोनोमिक के शोधकर्ताओं ने 81,000 से लोगों पर रिसर्च करके पाया है कि ड्राइ फ्रूट्स (सूखे मेवों) और बीजों से प्राप्त होने वाला प्रोटीन दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन मीट से प्राप्त होने वाले प्रोटीन के अधिक मात्रा में सेवन से हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
जो लोग मीट प्रोटीन का अत्यधिक मात्रा में सेवन करते हैं उन्हें दिल संबंधी रोगों में 60 फीसदी वृद्धि देखी गयी जबकि जिन लोगों ने सूखे मेवों से प्रोटीन का सेवन किया उनकी तादाद 40 फीसदी तक ही थी। आइए आज हम आपको बताते है कि आखिर कौनसे सूखे मेवे खाने से दिल को हेल्दी प्रोटीन मिलता है।

बादाम
बादाम यह ना केवल प्रोटीन और फाइबर में ही संपूर्ण होते हैं बल्कि इनमें खूब सारा कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई भी होता है। इसे खाने से दांत और हड्डियों में ताकत आती है और फाइबर होने की वजह से ये हार्ट के लिये भी अच्छा माना जाता है।

काजू
काजू को ड्राय फूट्स का राजा कहा जाता है, आधे मुट्ठी काजू में 374 कैलोरीज़, 31 ग्राम वसा, 10 ग्राम प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन के और विटामिन 6 होती है। कैल्शिसयम, आयरन, फोलेट, और जि़क बहुत अधिक मात्रा में होती है, और 16 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।

पिस्ता
मिठाई और स्नैक्स में पड़ने वाला पिस्ता स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छा होता है। पिस्ता में प्रोटीन के अलावा मैग्नीशियम, कॉपर, रेशा, फास्फोरस और विटामिन बी होता है। इसको खाने से कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक से बचा जा सकता है।

मूंगफली
क्या आप जानते हैं कि 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन होता है। मूँगफली में प्रोटीन की मात्रा 25 प्रतिशत से भी अधिक होती है। साथ ही मूंगफली पाचन शक्ति बढ़ाने में भी कारगर है।

पीकन
अखरोट के परिवार का यह मेवा प्रोटीन, जिंक, विटामिन ई, विटामिन ए, फोलेट और फॉस्फोरस से भरा हुआ होता है। यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम कर के दिल की बीमारी होने से बचाता है। जिंक इंफेक्शन और विटामिन ई कैंसर होने से बचाता है। साथ ही इसको खाने से रंगत भी गोरी हो जाती है।

किशमिश या मुनक्का
किशमिश या मुनक्का खाने से खून बनता है, वायु दोष, पित्त और कफ दूर होता है तथा हृदय के लिये किशमिश बडी़ ही हितकारी होती है। खून की कमी को भी किशमिश दूर करती है क्योंकि इसमें बहुत सा आयरन होता है। एक कप किशमिश में 5 से 6 ग्राम प्रोटीन होता है।

अंजीर
इसमें प्रोटीन के अलावा कैल्शियम तथा विटामिन 'ए' और 'बी' काफी मात्रा में पाए जाते हैं। अंजीर के सेवन से कब्ज, एनीमिया, अस्थमा, जुखाम, कमर दर्द, सिरदर्द, बवासीर आदि रोग दूर होती हैं और शरीर में ताकत आती है।



Click it and Unblock the Notifications
