Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुंह में हो रहे है बार-बार छाले तो, इन घरेलू उपायों को अजमाएं

ज्यादा मसालेदार खाना खाने से या पेट में गर्मी होने के वजह से अक्सर मुंह में छाले हो जाते है। मुंह में अगर छाले हो जाएं तो जीना दुभर हो जाता है। खाना तो दूर पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इसका इलाज आपके आसपास ही मौजूद है। मुंह के छाले गालों के अंदर और जीभ पर होते हैं। असंतुलित आहार, पेट में दिक्कत, पान-मसालों का सेवन छाले का प्रमुख कारण है। छाले होने पर बहुत तेज दर्द होता है इसकी वजह से बार-बार छाले पड़ना, होठों की ड्राईनेस, मुंह का बार-बार सूखना जैसी समस्याएं होने लगती है।
मुंह के छाले होने ठंड़ी तासीर वाली चीजों का सेवन करना बहुत जरूरी है ताकि इस समस्या को दूर किया जा सके। इसके अलावा छालों को ठीक करने के लिए भी आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं।

इन वजह से हो जाते है छाले
कई वजहों से मुंह के छाले हो जाते है जैसे ज्यादा मसालेदार भोजन का सेवन,
पेन किलर ज्यादा खाना, ऑयली फूड को खाने में शामिल करना, पेट में एसिड बनने के वजह से, शराब का सेवन, गर्म तासीर वाला भोजन खाना, पेट साफ न होना और पाचन क्रिया में गड़बड़ी की वजह से।
अरहर की दाल
मुंह में हुए छालों को दूर करने के लिए अरहर की दाल को बारीक पीस कर इसे छालों पर लगाएं। इससे दर्द से राहत भी मिलेगी और छाले भी जल्दी ठीक हो जाएंगे।
नीम की दातुन
रोजाना नीम की दातुन करने से मुंह की सारी गंदगी साफ हो जाती है। इससे मुंह में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकलने से मुंह की गर्मी के कारण हुए छाले ठीक हो जाते हैं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल से मुंह को ठंड़क मिलती है। इस जैल को छालों पर लगाएं, इससे जल्दी राहत मिलेगी।
बर्फ
मुंह की गर्मी के कारण हुए छालों से छुटकारा पाने के लिए बर्फ की एक टुकड़ी को छालों पर लगाएं और लार को टपकाएं। इस तरीके से बहुत आसाम मिलेगा।
हरा धनिया
हरे धनिए की तासीर ठंड़ी होती है, इससे शरीर की गर्मी दूर हो जाती है। हरे धनिए को पीस कर इसका रस निकाल लें। इस रस को छालों पर लगाएं।
हरी इलायची
हरी इलायची न खाने में टेस्टी होती है बल्कि ये मुंह की गर्मी को दूर करता है छाले होने पर इलायची के दानों को पीसकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर छालों पर लगाएं।
आलू बुखारे का जूस
मुंह के छालों को दूर करने के लिए 1-2 बड़े चम्मच आलूबुखारे का रस मुंह में लेकर इससे कुल्ला करें। आप आलू बुखारे का रस रूई में डुबोकर भी छालों पर लगा सकते हैं।
टी बैग
चाय की पत्ती से भी छालों को ठीक किया जा सकते हैं। इसके लिए पानी में उबले हुए टी बैग को ठंड़ा कर लें। इसके बाद इसे छालों पर लगाएं। इससे बहुत जल्दी आराम मिलता है।
अमरूद के पत्ते
मुंह के छालों को ठीक करने के लिए अमरूद के पत्ते भी बहुत लाभकारी होते हैं। इसके मुलायम पत्तों में थोड़ा-सा कत्था डालकर पान की तरह बनाएं और चबाएं। इससे मुंह के छालों से राहत मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
