Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
खीरे जैसी दिखने वाली ये सब्जी है बहुत फायदेमंद, दिल और दिमाग को रखें चुस्त
जुकिनी ऐसी सब्जी या कहें फल है जिसमें वाटर कंटेट बहुत ज्यादा होता है, इतना ही नहीं इसमें कैलोरी, कार्ब्स और शुगर भी बहुत कम होती है। इसमें मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर दिल को स्वस्थ रखता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो जुकिनी आपके लिए बेस्ट हैं आप इसको सलाद से लेकर, स्नैक्स और साइड डिश के रूप में भी खा सकते हैं।
यूं तो जुकिनी खीरे की फैमिली से है लेकिन इसके टेस्ट के कारण इसे फलों में भी शामिल किया जाता है। अब आप इसे सब्जी के तौर पर खाएं या फल की तरह ये आपकी मर्जी है। जुकिनी की सब्जी न सिर्फ आपके कोलेस्ट्रॉल को नियत्रिंत करता है बल्कि ये आपकी बढ़ती उम्र को भी थाम लेता है।

वजन को रखें कंट्रोल में
पोटैशियम, मैग्नीज और कई एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन सी, विटामिन ए से भरपूर जुकिनी को वजन कम करने वाले लोग भी खा सकते हैं। यानि अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो जुकिनी इसमें आपकी मदद कर सकता है।

चेहरे को रखें जवां
जुकिनी की सब्जी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते है। इसे डाइट में शामिल करने से ये आपको मैंटेल स्ट्रेस से दूर रखता है और आपकी त्वचा की खूबसूरत बनाए रखने के साथ बढ़तर उम्र की झांइयों को दूर रखता है।

पुरुषों के लिए फायदेमंद
कई रिसर्च भी ये साबित कर चुकी हैं कि जुकिनी में मौजूद तत्वों से पुरुषों में होने वाली समस्या बीपीएच (Benign Prostatic Hypertrophy) को ठीक करने में मदद कर सकता है। बीपीएच के तहत प्रोस्टेट ग्लैंड का साइज बड़ा हो जाता है जिसकी वजह से सेक्सुअल और यूरिनरी फंक्शन में प्रॉब्लम आती है। बीपीएच के लक्षणों को कम करने में जुकिनी बहुत लाभकारी है।

बीपी और शुगर के मरीजों के लिए
पोटैशियम, मैग्नीज, कई विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जुकिनी को आंखों की सेहत से लेकर ये डायबिटीज के मरीजों तक के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बीपी और शुगर का लेवल सीमित रहता है।

कैंसर से दिलाए राहत
कैंसर और कार्डियोवस्कुलर डिसीज से बचाव के लिए भी जुकिनी को अपनी डाइट में शामिल करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इसके अलावा इस सब्जी का सेवन करने से नवर्स सिस्टम यानि तंत्रिका तंत्र को मजबूत और स्वस्थ्य रखने के लिए जुकिनी बहुत फायदेमंद है।

अस्थमा की दवा
जुकिनी में विटामिन सी और कॉपर पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटी इनफ्लैमटेरी गुण पाए जाते हैं। जो कि एजिंग एंजेट से लड़ने की क्षमता रखते हैं। अस्थमा रोगियों के लिए ये सब्जी देसी दवा की तरह काम करती है।

प्रेगनेंसी में सेहतमंद
जुकिनी में बहुत ही ज्यादा मात्रा में फॉलेट एसिड पाया जाता है, जिसका सेवन करने के लिए डॉक्टर प्रेगनेंट महिलाओं को नसीहत देते है। प्रेगनेंसी में ये सुपर फूड की तरह काम करता है। इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और एंटीइन्फ्लैमटरी गुण पाए जाते है जो हड्डियों को मजबूत करता है।

प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत
जुकिनी प्रोटीन से भरपूर है, इसे अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको अलग से प्रोटीन के लिए सप्लीमेंट या अन्य खाद्य पदार्थों की जरूरत नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
