Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
फ्रिज में रखने पर सड़ जाती है ये 15 चीजें..आप तो नहीं करते है ये गलती

तकरीबन हम सब की एक आदत होती है कि हम लोग जो भी मार्केट से फल या सब्जी लाएंगे, बिना सोचे समझे उसे फ्रिज में रख देंगे। लेकिन क्या आपको मालूम है कि हर सब्जी या फल को

फ्रीज में नहीं रखा जा सकता है। आमतौर पर हम लगभग सभी खाने वाली चीजों को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रख देते हैं। इस बात से अनजान होकर की, ऐसे भी खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें फ्रिज में रखना उचित नहीं। इसका नतीजा ये होता है कि चीजें फ्रेश होन की बजाय सड़ जाती है या खराब हो जाती है आज हम आपको बताएंगे ऐसी चीजें जिन्हें फ्रिज में नहीं रखा जाना चाहिए- पेट की चर्बी कम करनी है तो इन 10 चीज़ों को दिन में नहीं रात में खाइये

ब्रेड
वैसे तो ब्रेड को दो या तीन दिन में खा लेना चाहिए। लेकिन अगर आप पिज्जा ब्रेड, बर्गर ब्रेड इत्यादि संभाल कर रखना चाहते हैं तो इन्हें फ्रिज में नहीं, बल्कि फ्रीजर में रखें। फ्रिज में रखने से ब्रेड सूख जाती है। प्लास्टिक में लपेट कर फ्रीजर में रखने से उसकी नमी बरकरार रहती है। खाने से पहले उसे फ्रीजर से निकाल कर कुछ देर के लिए बाहर रख दें और फिर टोस्ट करें।

टमाटर
अधिकतर लोग टमाटर को फ्रिज में रखने की गलती करते हैं। टमाटर धूप में उगने वाला फल है। जी हां, वैज्ञानिक दृष्टि से टमाटर सब्जी नहीं, बल्कि फल है और इसे ढेर सारे पानी और धूप की जरूरत पड़ती है। मौसम ठंडा होने पर ये ठीक से उग नहीं पाता। इसी तरह फ्रिज में रखने पर ये जल्द ही गल जाता है।Weight Loss : सिर्फ 2 हफ्तों में ऐसे गायब कीजिए 2-2 इंच कमर और पेट की चर्बी

केला
केला भी फ्रिज में रखने पर बहुत जल्द काला पड़ जाता है। इसकी डंडी में से इथाईलीन गैस निकलती है, जो आसपास के फलों को भी जल्दी पका देती है। इससे बचने के लिए केले की डंडी पर प्लास्टिक चढ़ा सकते हैं। इससे केला और उसके आसपास रखे फल लंबे समय तक ताजा रह पाते हैं।

शहद
अगर आप फ्रीज में शहद रखते हो तो आज से इसे बाहर रखना शुरु कर दें। क्योंकि फ्रिज में रखने से शहद का गाढ़ापन और इसकी सघनता गायब होने लगती है। आप इसे फ्रिज के बाहर रखकर ज्यादा इसे लम्बे समय तक उपयोग में ले सकते हैं।

सेब
सेब को अगर फ्रिज में रखना ही चाहते हैं तो कागज में लपेट कर नीचे फल सब्जी के लिए बने शेल्फ में ही रखें। बीज वाले फल जैसे आड़ू, आलूबुखारा और चेरी को भी फ्रिज में ना रखें। कम तापमान में इनमें मौजूद एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं और फल जल्दी पक जाता है।

नींबू
सिट्रिक एसिड वाले फल जैसे कि नींबू और संतरे फ्रिज की ठंडक को बर्दाश्त नहीं कर पाते। इनके छिलके पर दाग पड़ने लगते हैं और स्वाद पर भी असर होता है। फ्रिज में रखने से इन फलों का रस सूखने लगता है।

खीरा
गर्मी के मौसम में लोग ठंडा खीरा खाना पसंद करते हैं। लेकिन दो या तीन दिन से ज्यादा ये फ्रिज में टिक ही नहीं पाते। इन्हें बाहर रखें लेकिन इथाईलीन गैस छोड़ने वाले केले और टमाटर से अलग। इन सभी फलों के लिए रसोई में एक रैक रख सकते हैं। हर शेल्फ पर अलग फल रखें ताकि वे एक दूसरे को नुकसान ना पहुंचाएं।

तरबूज
काटने के बाद तो तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना ही होगा लेकिन उससे पहले ऐसा ना करें। इन फलों में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्रिज में रखने पर खराब हो सकते हैं। खीरा, तरबूज और खरबूजा खाने से कुछ देर पहले ही फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें।

आलू
फ्रिज में रखने से आलू का स्टार्च चीनी में तब्दील हो जाता है और इसके स्वाद पर असर पड़ता है। आलू को धूप से दूर रखना चाहिए. इसके लिए घर में ही कोई ठंडी जगह ढूंढें और प्लास्टिक की थैली से निकाल कर रखें ताकि आलू सांस ले सके। आलू के लिए 45 डिग्री का तापमान सबसे अच्छा है।

प्याज
कई लोगों को लगता है कि प्याज को फ्रिज से दूर रखने का कारण केवल उनकी गंध है। दरअसल आलू की तरह प्याज भी नमी से खराब होने लगता है। फ्रिज में रखने पर प्याज गल जाता है। इसे आलू की तरह किसी सूखी और अंधेरी जगह में रखें लेकिन आलू के साथ रखने की भूल ना करें। आलू से निकलने वाली गैस प्याज को खराब करती है।

लहसुन
प्याज की ही तरह लहसुन भी फ्रिज में ना रखें. इससे यह अंकुरित हो जाएगा और ढीला पड़ने लगेगा। लहसुन और प्याज को एक साथ रखा जा सकता है। ध्यान रहे कि इन पर धूप या बहुत ज्यादा रोशनी ना पड़े।

ऑलिव ऑयल
जैतून का इस्तेमाल अक्सर लोग खाने में या फिर बालों और त्वचा पर लगाने के लिए करते हैं। जैतून के तेल को भी कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। कम तापमान पर ये तेल गाढ़ा होने लगता है और अपने प्राकृतिक गुण खो देता है। फ्रिज के अलावा जैतून के तेल को कभी सूर्य की रौशनी में या गैस स्टोव के आस-पास नहीं रखना चाहिए। तेज प्रकाश और गर्मी की वजह से जैतून का तेल ख़राब हो जाता है। इसे हमेशा एक गहरे रंग के एयरटाइट बोतल या जार में सूर्य की प्रकाश से दूर किसी सुखी जगह पर रखें।

गुठलीदार फल
आड़ू, खुबानी, आलूबुखारे, चेरी इत्यादि गुठलीदार फलों को भी फ्रीज में नहीं रखना चाहिए। ठन्डे तापमान में इन फलों की नमी खत्म हो जाती है और ये लिजलिजे हो जाते हैं। आप इन फलों को कागज़ के थैलों में रख सकते हैं। जहाँ तक हो सकें इन फलों को काम मात्रा में ही खरीदें ताकि काम समय में ही इनका इस्तेमाल हो जाए और इनके खराब होने की गुंजाइश न रहे।

नेलपॉलिश
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो नेलपॉलिश भी फ्रीज में रखा करते है जबकि फ्रिज में रखने से नेलपॉलिश का गाढ़ापन बदलकर सूखा होने लगता है और इसके क



Click it and Unblock the Notifications