Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
गुलाब की पंखुडि़यों के ये हेल्दी सीक्रेट के बारे में नहीं जानते होंगे आप..
गुलाब के फूल देखने में कितने सुंदर और दिलकश से लगते हैं, जितने ये देखने में सुहाने से लगते हैं इसकी भीनी भीनी खूशबू भी रुंह के अंदर तक जाकर छिप जाती हैं। इसलिए तो हर कोई अपने प्यार का इजहार करने से लेकर गुलाब जैसी खूबसूरती पाने के लिए गुलाब के बने फेसपैक और गुलाबजल का प्रयोग किया जाता हैं।

लेकिन आपको शायद पता ना हो लेकिन वजन घटाने से लेकर दिल की बीमारियों के इलाज तक के लिए उपयोगी है गुलाब का फूल। इसकी पंखुड़ियां और उससे बने गुलकंद में कई रोगों से लड़ने की क्षमता होती है।
सुनकर हैरान हो गए ना। गुलाब के फल में और भी पौष्टिक तत्व जैसे फ्लवोनोइड्स, बायोफ्लवोनोइड्स, सिट्रिक एसिड, फ्रुक्टोज, मैलिक एसिड, टैनिन और जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो हमारे शरीर एंव त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं कि खूबसूरत सा दिखने वाला ये फूल, किन-किन रोगों के दुरस्त करने में काम आता हैं।

हृदय रोग के लिए
गुलाब दिल से जुड़ी कई बीमारियों में भी उपयोगी होता है। अर्जुन के पेड़ की छाल को गुलाब की पंखुड़ियों के साथ उबाल कर काढ़ा बना लें। इसको पीने से दिल से जुड़ी बीमारियां दूर भागती हैं। लेकिन अगर आपको दिल की कोई गंभीर बीमारी है तो बिना डॉक्टर की सलाह लिए कोई नुस्खा ना अपनाएं।

डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए
गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या बहुत ही आम हैं। गर्मियों में गुलकंद खाने से शरीर में ताजगी आती है और पानी की कमी भी दूर होती है। हर रोज गुलकंद खाने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।

वजन घटाने में
गुलाब में लैक्सेटिव और ड्यूरेटिक की प्रचुरता पाई जाती है जो मेटाबॉलिज्म ठीक करता है और पेट के टॉक्सिन हटाता है। मेटाबॉलिज्म तेज होने के कारण शरीर में कैलोरी लॉस तेजी से होता है और वजन पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। रोजाना गुलाब के 10 से 12 पंखुडि़यों को उबालकर पीएं, इससे वजन घटने के साथ अरोमा मिलेगा, जो स्ट्रेस भी भगाता हैं।

हड्डियों की मजबूती
गुलाब में प्राकृतिक रूप से विटामिन सी पाया जाता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। जोड़ों या हड्डियों के दर्द से परेशान लोग अगर हर दिन गुलकंद खाएं तो उन्हें इस दर्द में राहत मिलेगी।

कब्ज से दिलाएं राहत
गुलाब के फूल की पंखुडि़यों से बने गुलाब जल से कब्ज जैसी बीमारियों से राहत मिलती हैं। ये रक्त को साफ कर करके दिमाग को शांत करता हैं। इसके अलाव ये चिकन पॉक्स होने पर भी काफी राहत देता हैं।

मुंह के छालों में आराम
अगर मुंह में छाले हो गए है तो दिन में दो बार गुलकंद खाइए, ये पेट में जाकर ठंडक पहुंचाता हैं और छालों पर मरहम का काम करता हैं।

मासिक धर्म के दर्द की दवा
जिन महिलाओं और लड़कियों को मासिक धर्म के समय बहुत ही ज्यादा दिक्कत या परेशानी होती हैं, वो इन दिनों खासकर गुलकंद का सेवन करें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिंस दर्द से राहत दिलाते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
गुलाब में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सुबह खाली पेट 2 या 3 ताजे गुलाब की पंखुड़ियां खाने से शरीर स्वस्थ्य बना रहता है।

मूत्र संबंधी बीमारियों में फायदेमंद
गुलाब का उपयोग मूत्र संबंधी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए भी करते हैं। इसकी पंखुड़ियों के सेवन से पेट दर्द और किडनी से जुड़ी बीमारियों में राहत मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
