Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
विश्व एड्स दिवस 2018, जानिए क्यों लोग एचआईवी टेस्ट करवाने से कतराते है?

1 दिसम्बर को विश्वभर में एड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास मकसद दुनियाभर के लोगों को एड्स या एचआईवी के प्रति सचेत करना होता है, ताकि लोग इस लाइलाज बीमारी के खतरों के बारे में जागरुक होकर खुद की सुरक्षा कर सकें। हर साल वर्ल्ड एड्स दिवस के मौके पर थीम रखी जाती है। जिसके अनुसार लोगों को जागरुक किया जाता है। इस बार 2018 की थीम 'नॉ योर स्टेट्स' (know your status ) यानी 'अपनी स्थिति जाने' रखी गई है। ये थीम लोगों को इस खतरनाक बीमारी के खिलाफ लड़ने के साथ ही एचआईवी की स्थिति का जानना हमारे लिए क्यों जरुरी इस वजह से रखी गई है।
ये थीम इस बार इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्यों कि एड्स जैसी लाइलाज बीमारी पर काम करने वाली संस्था UNAIDS की रिपोर्ट के अनसुार, दुनियाभर में ऐ 9.4 मिलियन ऐसे लोग हमारे बीच मौजूद है जो इस बात से बेखबर है कि वो एचआईवी पॉजीटिव है।
इसकी एक वजह ये भी है कि लोग एचआईवी टेस्ट को इतने सतर्क नहीं है और कई गलतफहमियों के चलते वो इस टेस्ट को कराने से कतराते है। विश्व एड्स दिवस के मौके पर आइए जानते है कि आखिर लोग किन वजहों से एचआईवी टेस्ट कराने से डरते है या कतराते है।

सुरक्षित सेक्स का भरोसा
कई लोग इस तथ्य से बेखबर है कि एचआईवी यौन संपर्क के अलावा अन्य कई तरीकों के जरिए भी फैल सकता है। जैसे कि संक्रमित रक्त संक्रमण या एक ही सुई या सिरिंज शेयर करने से साथ हीअन्य सामान्य तरीके हैं जिनके माध्यम से एचआईवी फैल सकता है। सुरक्षित यौन संबंध बनाने के बाद भी आप एचआईवी के चपेट में आ सकते हैं। प्रसव के दौरान और स्तनपान के जरिए भी एचआईवी मां से बच्चे तक पहुंच सकता है।

लोग क्या सोचेंगे?
हम में से कई लोग ये सोचकर भी एचआईवी टेस्ट कराने से डरते है कि अगर किसी को इस बात का मालूम चल गया है कि आपने एचआईवी टेस्ट कराया है तो लोग क्या सोंचेगे? यही कारण है कि ज्यादातर लोग खुद को लक्षणों का अनुभव करने के बाद ही परीक्षण करते हैं।

सच जानने से भी लगता है डर
कई लोग लक्षण अनुभव होने के बाद भी एचआईवी टेस्ट करने से डरते है। क्योंकि लोगों में डर रहता है कि कहीं टेस्ट कराने के बाद रिजल्ट पॉजीटिव आया तो। एचआईवी पॉजिटिव होने का बहुत डर लोगों को इस वायरस का परीक्षण करने से रोकता है। हालांकि, आपको ये बात मालूम होनी चाहिए स्वास्थ्य के प्रति आपका ये दृष्टिकोण आपके बारे में गैर जिम्मेदार साबित हो सकता है। इसकी वजह से आप अनजाने में यौन संपर्क या संक्रमित रक्त के माध्यम से दूसरों को भी संक्रमित कर सकते हैं। सही समय में एचआईवी का मालूम कर इसका इलाज शुरु करके आप खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हो।

HIV का खतरा आपके साथी के यौन संबंधों पर भी निर्भर करता है
आपके लिए ये जानना जरुरी है कि एड्स से संक्रमित होने की सम्भावनाएं आपके पार्टनर के पुराने यौन संबंधो (Sexual History) पर भी निर्भर करती है। हम में से कई लोग ये सोचकर भी एचआईवी टेस्ट कराने से बचते है कि उन्हें लगता है कि उन्होंने अपने जीवन में अपने पार्टनर के अलावा किसी अन्य पार्टनर के साथ यौन संबंध नहीं बनाया है इसलिए वो सुरक्षित है और कभी एचआईवी से संक्रमित नहीं होंगे। लेकिन आपको जानकर हैरानी हो एचआईवी से संक्रमित हो चुके लोगों में ज्यादा तादाद सिर्फ उन लोगों की है जिन तक उनके साथी के जरिए ये वायरस पहुंचा है।
जी हां, कई लोग सिर्फ अपने साथी के साथ सुरक्षित यौन संबंध बनाने के बावजूद भी एड्स के वायरस एचआईवी से संक्रमित हुए हैं। इसलिए आपको एचआईवी टेस्ट से बचने के लिए कोई बहाने ढूंढने की जरुरत नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
