Latest Updates
-
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि
World Milk Day: दूध से जुड़े इन मिथक को जानकर दंग रह जाएंगे आप
आपने कई दफा सुना होगा कि खाना खाने के बाद दूध मत पियो, नमक के साथ दूध पीने से चर्म रोग हो जाता है। कई लोगों ने दूध को लेकर कई धारणाएं बना ली है। लेकिन दूध से जुड़ी कई धारणाएं गलत है जिन्हें हम बचपन से सुनते आ रहे है। इनमें से कितनी सही है और गलत हमें नहीं मालूम है।
दूध हमारे शरीर के विकास के लिए आवश्यक आहार में से एक है। ये हमारे शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन जैसी कई तत्वों की पूर्ति करती है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, विटामिन बी, पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं। जो भोजन को संतुलित बनाने में मदद करते हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम और विटामिन शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। दूध पीने को लेकर ऐसे कई मिथक है जिन्हें सच मानकर लोग इसका सेवन करना बंद कर देते हैं।

तो आइए आपको दूध के मिथक के बारे में बताते हैं।
दूध पीने से किडनी स्टोन हो जाता है
अक्सर लोगों को कहते हुए सुना है कि ज्यादा दूध पीने से किडनी स्टोन हो जाता है। लेकिन ऐसी कोई रिसर्च या वैज्ञानिक पुख्ता सबूत नहीं मिले है जिससे ये बात साबित हो जाए कि किडनी स्टोन की एक वजह दूध भी हो सकता है। दूध पीने से उल्टा किडनी स्टोन से बचा जा सकता है।
दूध पीने से आ जाता है यौवन
दूध से जुड़ी एक अजीबो गरीब अफवाह ये भी है कि ज्यादा दूध पीने से लड़कियां जल्दी ही यौवन के दहलीज पर कदम रख देती है। ज्यादा दूध पीने का यौवन से कोई लेना देना नहीं है। बल्कि बढ़ती उम्र वाले बच्चों को दूध जरुर पीना चाहिए क्योंकि इससे कैल्शियम की खुराक मिलती है जो कि बच्चों के लिए आवश्यक तत्वों में से एक है।
दूध को उबालने से पोषक तत्व कम हो जाते है
दूध से बैक्टीरिया दूर करने के लिए दूध को उबालना आप पर निर्भर करता है। क्योंकि इसे उबालने से इसमें मौजूद पोषक तत्व की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ता है। चाहे आप कितनी ही बार क्यों ना उबाल लें। कुछ लोग इसके पोषक तत्व कम ना हो जाएं इसलिए ठंडे दूध का सेवन करते हैं।
दूध से मिलता है ढे़र सारा केल्शियम
दूध कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है लेकिन इसके अलावा ऐसे दूसरे स्त्रोत भी है जिससे कैल्शियम की पूर्ति की जा सकें। 2 चम्मच चिया के बीज में दूध की तुलना में छ गुना ज्यादा कैल्शियम होता है। माना जाता है कि हमारे शरीर में 3 साल की उम्र के बाद शरीर में प्रोटीन तोड़ने की क्षमता कम हो जाती है। जिससे कैल्शियम का अवशोषण कम हो जाता है। इसलिए आपके शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन डी की जरुरत होती है ताकि वह शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद कर सके।
दिन में 2 गिलास दूध पीना चाहिए
डेयरी उत्पाद संतुलित आहार के लिए फायदेमंद होते हैं। जिसे दही, पनीर किसी भी तरह से अपने आहार में शामिल किया जा सकता है। दूध का सेवन करना आपकी इच्छा होती है। रोज के कैल्शियम और प्रोटीन की जरुरत को पूरा करने के लिए आप अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन भी कर सकते हैं। दूध पोषक तत्वों का सेवन करने का सबसे आसान विकल्प है। मगर इसका मतलब यह नहीं की आप इस पर निर्भर हो जाएं।
दूध पीने से सूजन होती है
जिन लोगों को कोई समस्या नहीं होती है उन्हें दूध पीने से किसी भी तरह की सूजन, गैस की समस्या नहीं होती है। लेकिन इसे कुछ तरह के भोजन के साथ सेवन करने से सूजन हो सकती है। दूध के साथ कभी फल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र में कई समस्या होने का खतरा रहता है।
मसालों के साथ नहीं दूध का सेवन नहीं
कई जगहों पर खाने में नमक या मसाले के साथ दूध के इस्तेमाल को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता रहा है लेकिन तमाम एशियाई देशों के साथ ही हमारे देश के कई राज्यों में भोजन बनाते वक्त मसाले में दूध मिलाया जाता रहा है जो गलत नहीं है। जानकारों के अनुसार दूध में ऐसा कोई तत्व नहीं है जो नमक (सोडियम) के साथ मिलकर शरीर को नुकसान दें।
इन लोगों को नहीं पीना चाहिए दूध
दूध की वजह से डाइजेशन से संबंधित समस्या या फिर लैक्टो-एलर्जी यानी दूध या डेयरी उत्पाद की एलर्जी होती है। वहीं लिवर से संबंधित किसी रोगी के लिए भी दूध फायदेमंद नहीं होता है। लेकिन दूध से चर्मरोग या कोई दूसरी समस्या हो ये भी मिथक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
