Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सड़ा हुआ केला खाने के होते है कई फायदे, अगली बार इसे फेंकिए मत
केला जब पकता है तो यह पीला हो जाता है. लेकिन, जब यह ज्यादा पक जाता है तो धीर-धीरे इसका रंग भूरा होने लगता है। केला ज्यादा पक जाता है तो थोड़ा-थोड़ा पिचक जाता है। दरअसल, केले का रंग जैसे ही भूरा होने लगता है, हम उसे सड़ा हुआ मानकर फेक देते हैं. लेकिन, इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि सड़ा हुआ केला भी बहुत काम का होता है, इसे खाने से कई तरह की बीमारियां से छुटकारा मिल सकता है।

दिल को रखें तंदरुस्त
कैले में पौटेशियम बेहतरीन पके हुए रुप में होता है। ऐसे में खूब पका हुआ केला खाने से कॉलेस्ट्रॉल का स्तर शरीर में बेहतर बना रहता है। केले में फाइबर होता है। इस वजह से यह दिल की बीमारियों को दूर रखता है। इसमें कॉपर और आयरन रक्त में हिमोग्लोबिन की मात्रा दुरुस्त रखने में मददगार होता है।

सेल डैमेज रोकता है
बहुत ज्यादा पके केले में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। इसके अलावा भी यह कई तरह की बीमारियों के खतरे होने से बचाता है।

पचने में आसान
ज्यादा पके हुए केले में मौजूद स्टार्ची कार्बोहाइड्रेड फ्री शुगर में बदल जाता है। इससे उसका पाचन बेहद आसान हो जाता है। वहीं हरा केले में जो स्टार्च पाया जाता है उसे पचाने में काफी समय लगता है।

सीने में जलन से राहत
ज्यादा पका हुआ केला पेट की आंतरिक परतों पर एक ऐसा सुरक्षाकवच तैयार करता है जिससे उस पर हानिकारक एसिड्स और जलन का प्रभाव नहीं पड़ने देता है।

कैंसर से लड़ता है
खूब पके हुए केले के छिलके पर काले चकत्ते बन जाते है। छिलकों के ये काले भाग एक तरह के पदार्थ का निमार्ण करता है जो कैंसर फैलाने वाले तथा अन्य असामान्य कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने का काम करता है। इस पदार्थ को ट्यूमर नेक्रोसिस फैक्टर कहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
