Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
आप भी अपने बच्चे को मुंह पर चूमती है तो हो जाएं सर्तक, हो सकती है ये दिक्कत
दूधमुंहे बच्चों का पालन पोषण और देखरेख करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। जरा सी भी लापरवाही और वो इंफेक्शन की चपेट में आ जाते है। इसलिए माएं अपने बच्चों से जुड़ी हर छोटी-छोटी चीज का ध्यान रखती है। ताकि उनके जिगर के टुकड़े को कोई समस्या न हो। लेकिन बच्चों की केयर में भी छोटी-छोटी गलतियां भी बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। जैसे कई मांए अपने बच्चे के खाने को ठंडा करने के लिए उसे अपने मुंह से फूंकती है और कई माएं दुलार से बच्चों के मुंह पर चूमती है। लेकिन आप इस चीज से अवेयर नहीं होंगी कि आपकी ये आदतें बच्चे की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है।
दरअसल बच्चे का खाना फूंकने और एक ही चम्मच से खाना खाने पर या फिर बच्चों को मुंह या होंठ पर किस करने से पैरंट्स के सलाइवा से खतरनाक बैक्टीरिया बच्चे के मुंह तक पहुंचकर उनके कैविटी का कारण बन सकता है। लिहाजा इन बातों का ध्यान रखें..

दांत आने से पहले ही कैविटी का खतरा
वयस्क लोगों के मुंह में पूरे दिन सांस लेने के दौरान कई तरह के बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इस तरह के बैक्टीरिया के संपर्क में आने से मुंह में प्लाक बनने लगता है और बच्चे के दांत निकलने से पहले ही उसमें कैविटी विकसित हो सकती है और महज 5 से 6 महीने के अंदर बच्चे के दांत सड़ने शुरू हो जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि जब बच्चों के दांत निकल रहे होते हैं उस वक्त वे बैक्टीरिया के प्रति बेहद संवेनदशील होते हैं।

प्यार से चूमना भी हो सकता है खतरनाक
डॉक्टर्स की माने तो पैरेंट्स अक्सर रात को सोने से पहले अपने दूधमुंहे बच्चें के मुंह या होंठ पर किस करते हैं। किस भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपका सलाइवा बच्चों के मुंह तक पहुंचता है साथ ही इससे उनके मुंह पर प्लाक और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

इन बातों का ध्यान रखें
- बच्चे के खाने को ठंडा करने के लिए मुंह से फूंक न मारें, खाने को खुद ठंड होने दे फिर ही बच्चों को खिलाएं।
- अपने ही झूठे चम्मच या पानी का इस्तेमाल बच्चे के लिए न करें।
- अपने मुंह की डेंटल हाइजीन को बनाए रखें।
- थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चे के मुंह को साफ कपड़े से पोंछते रहें ताकि बैक्टीरिया को पनपने का मौका न मिले।
- हर बार खाना खाने या दूध पीने के बाद बच्चे की जीभ, दांत और गाल को अच्छी तरह से साफ करें।
- बच्चे को मुंह से मुंह लगाकर चूमना बंद करें।



Click it and Unblock the Notifications
