Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
अच्छी नींद भी करती है डायटिंग में मदद, सर्वे में चला मालूम
वेटलॉस के चक्कर में आप क्या-क्या तरकीबे नहीं अजमाते हैं, डायटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक। पतले होने के चक्कर में न जाने आप कितनी बार अपनी सुबह की नींद खराब करते हैं। लेकिन आपको ये जानकर भी खुशी होगी कि पतले होने के लिए अब आपको अपनी नींद के साथ कॉम्प्रोमाइज नहीं करना होगा। क्योंकि आपकी नींद आपकी डायटिंग में भी आपकी मदद कर सकती है। एक रिसर्च में सामने आया है कि पर्याप्त नींद लेने से मीठा खाने की आपकी इच्छा कम होती है। इस तरह आप अपको अपनी डायट से कैलरी कट करने में मदद मिलेगी।

प्रतिदिन 7 घंटे की नींद पूरी न होने से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इससे मेटाबॉलिजम पर भी असर पड़ता है। हालांकि, पर्याप्त नींद लेने से इन बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। दक्षिण अफ्रीका के यूनिवर्सिटी ऑफ केप टाउन में हुए एक रिसर्च में पता चला है कि नींद पर्याप्त होने से शरीर में इंसुलिन की सेंसेटिविटी बढ़ती है। भूख भी कम लगती है और आपको बार-बार मीठा या नमकीन खाने की इच्छा नहीं होती है। इस तरह आप हर रोज एक्स्ट्रा शुगर और कैलरी लेने से खुद को बचा सकते हैं।
इस रिसर्च में रिसर्चर्स ने 138 लोगों को शामिल किया। इनमें से कुछ लोग पूरी तरह स्वस्थ थे, कुछ लोग स्वस्थ तो थे लेकिन कम नींद लेते थे, ओवरवेट और कम सोने वाले थे और प्री-हाइपरटेंसिव लोग शामिल थे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
