Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सिर्फ चार्म ही नहीं बढ़ाता है चांदी का कड़ा, इसे पहनने से कट जाती है कई बीमारियां
आमतौर पर चांदी का इस्तेमाल गहनों के रुप में होता आ रहा है, लेकिन चांदी के गहने न सिर्फ आपका चार्म बढ़ाता है बल्कि ये सेहत के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसलिए आमतौर पर हर घर में चांदी से बने आभूषण, बर्तन और सिक्के देखने को मिल जाते है। चांदी के आभूषणों में पुराने जमाने से ही हाथ में चांदी के गहने पहनने का चलन रहा है, खासतौर पर चांदी के कड़े पहनने का।
सिख धर्म में कड़े को धारण करना आवश्यक माना गया है। सिख धर्म में अधिकांश चांदी या अष्टधातु का कड़ा धारण करते हैं। इसे सिख पंच के कारों में से एक माना जाता है। सिख ही नहीं अन्य धर्मों में भी कड़ा पहनने का बहुत महत्व है। चांदी का कड़ा सिर्फ धार्मिक ही नहीं कड़ा पहनने के रिवाज के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है।

विष रोधी होता है?
चांदी में जीवाणुनाशक गुण पाए जाते है जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होता हैं। चांदी की न सिर्फ एक कीमती धातु है, बल्कि ये एक तरह का प्रभावी विष परीक्षण उपकरण भी है। कहा जाता है "चांदी पहनना सेहत और आर्थिक तौर पर फायदेमंद है", क्योंकि चांदी मानव शरीर से उत्सर्जित विष को अवशोषित कर सकती है, इसलिए हाथों में चांदी का कड़ा पहनना फायदेमंद होता है।

भ्रूण के लिए फायदेमंद
चांदी के गहने पहनने से बुरी यानी नकारात्मक शक्तियों कम हो जाती है, इसलिए पुराने समय से चांदी के गहने पहनने का रिवाज चला आ रहा है। ये न सिर्फ बच्चों को नकरात्मक शक्तियों से दूर रखता था, बल्कि ये पेट में पल रहे भ्रूण के आसपास टॉक्सिन को निकालने का काम करता है।

चुंबकीय ऊर्जा उत्पन्न करती है
चांदी अपने आसपास एक निश्चित सीमा तक कुछ चुंबकीय ऊर्जा उत्पन्न कर सकती है, जो मानव शरीर से ऋणयान यानी नकरात्मक ऊर्जा को निकालकर नई ऊर्जा का संचार करती है जो मनुष्य के शरीर के लिए स्वास्थयवर्धक होता है।

चंद्र से जुड़े सभी दोष का करें खात्मा
माना जाता है कि हाथ में चांदी का कड़ा धारण करने से 20 तरह की बीमारियों से रक्षा होती है। वहीं ज्योतिष के अनुसार चंद्र को मन का कारक माना गया है। चांदी को चंद्र की धातु माना गया है। इसीलिए चांदी का कड़ा धारण करने से 20 बड़ी बीमारियां दूर होने के साथ ही चंद्र से जुड़े दोष भी समाप्त होते हैं व एकाग्रता बढ़ती है।

पानी को रखे शुद्ध
चांदी में पानी को कीटाणुरहित, शुद्ध, संरक्षित और ताजा बनाए रखने का गुण होता है। चांदी के कटोरे में पानी रखने से पानी खराब नहीं होता है, चांदी में मौजुद गुण त्वचा के अल्सर को खत्म करने के साथ ही चेहरे के आसपास पनपने वो अधिकांश बैक्टीरिया का खात्मा करता हैं।

दिल से जुड़ी बीमारी को रखे दूर
चांदी का कड़ा गुस्साए लोगों के लिए बनाया गया है, जो लोग जल्दी गुस्सा हो जाते हैं या अपने गुस्से पर जिनका काबू नहीं होता उन्हें चांदी का कड़ा पहनना चाहिए। सिर्फ यही नहीं, चांदी ब्लड प्रेशर को भी सामान्य बनाए रखता है। जिससे, दिल की बीमारियों से व्यक्ति दूर रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
