Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
गर्म या ठंडा दूध जानिए सेहत के लिए क्या है बेहतर, यहां जानें
दूध गर्म पीना चाहिए या ठंडा यह सवाल हर किसी के दिमाग में यहीं सवाल आता है। ज्यादातर लोगों को देखा होगा कि वो यह सोचते रहते हैं कि किसका दूध सबसे अच्छा होता है। अगर आप रोजाना दूध पीते हैं तो ये सब जानकारी रखनी चाहिए। दूध स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। ये कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन डी का बहुत अच्छा स्रोत होता है। कुछ लोग गर्म दूध पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को ठंडा दूध अच्छा लगता है। आइए जानते है कि ठंडा या गर्म दूध हमें क्या पीना चाहिए?

लैक्टोज पाचने में दिक्कत
गर्म दूध का सबसे बड़ा लाभ ये है कि ये आसानी से पच जाता है। अगर आपको लैक्टोज नहीं पचता तो आप ठंडा दूध पीने से बचें क्योंकि इसे पचाना आपके लिए मुश्किल होगा। आप ठंडे दूध का आनंद उसमें अनाज के पदार्थ मिलाकर ही ले सकते हैं। गर्म दूध में लैक्टोज कम हो जाता हैं और इससे दस्त और बदहजमी जैसी समस्या नहीं होती।

दूध गर्म पीने से आती है अच्छी नींद
अगर आपको नींद न आने की बीमारी है तो आप बिस्तर पर जाने से पहले एक गिलास गर्म दूध पी सकते हैं। दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का एमिनो एसिड होता है जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन नाम का केमिकल पैदा करते हैं जिससे आपको आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है।

एसिडिटी खत्म करने के लिए पिएं ठंडा दूध
ठंडा दूध पेट में एसिडिटी के कारण होने वाली जलन में राहत पहुंचाने के लिए बेहतर पदार्थ है। खाने के बाद आधा गिलास ठंडा दूध पीने से एसिड उत्पादन खत्म हो जाता है और एसिडिटी से राहत मिलती है।

पानी की कमी को रोकने के लिए पिएं ठंडा दूध
ठंडा दूध पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। सुबह के समय ठंडा दूध पीने का सबसे बेहतर समय होता है। अगर आप फ्लू और कोल्ड से पीड़ित हैं, तो ठंडा दूध पीने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
