Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
पनीर बनाने के अलावा कमाल की चीज है फटा हुआ दूध, कई बीमारियों को रखे दूर
अक्सर दूध फटने के बाद ज्यादात्तर लोग या तो पनीर बना लेते है या फिर फेंक देते हैं। लेकिन आपको शायद मालूम नहीं होगा कि फटा हुआ दूध के भी कई फायदे होते हैं। जितने फायदे सामान्य दूध के होते हैं उतने ही फटे हुए दूध के भी होते हैं। वैसे तो दूध चाहे कच्चा हो, उबला हुआ या फटा, उसमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है।
लेकिन दूध के फटने पर उसमें खटास आने के कारण वह पीने में अच्छा नहीं लगता और दूध फट जाना बहुत ही आम समस्या है। लेकिन फटे हुए दूध का इस्तेमाल कर आप इससे कई फायदे पा सकते है। आइए जानते है कि फटे हुए दूध के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

इम्यून पॉवर बढ़ाए
फ़टे हुए दूध के पानी में ढेर सारा प्रोटीन होता है। इस पानी के कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हैं जैसे- इस पानी से मांसपेशियों की ताकत भी बढती है, इस पानी से इम्यून पॉवर विकसित होता है। इस पानी में रोगों से लड़ने की भी शक्ति होती है, और इससे ब्लड प्रेशर ठीक रहता है। इसके पानी से शरीर पर किसी भी तरह का कोई बुरा प्रभाव नही पड़ता है।

कॉलेस्ट्रॉल घटाए
कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि नियमित तौर पर फटे हुए दूध का सेवन करने से कॉलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित होता है। अगर कॉलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है तो हार्ट अटैक और स्ट्रॉक आने की सम्भावना कम हो जाती है।

खाने का स्वाद बढ़ाए
यह पानी आटे को गूंदने में भी काम में आता है, जिससे बनने वाली रोटियां बहुत नरम व मुलायम बनती है, तथा इनको खाने में भी स्वाद आता है। इसके साथ ही आपको इससे भरपूर प्रोटीन भी मिलेगा। आपको बता दे की इस पानी को थेपला या आटे मे डालकर कई प्रकार के व्यंजन बनाने के लिए भी काम मे लिया जाता है। इससे बने हुए व्यंजनों का स्वाद अलग ही होता है।

चेहरे की चमक बढ़ाए
दूध रक्तसंचार को दुरुस्त रखता है, जिससे त्वचा की कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं। फटे हुए दूध को आप बेसन, हल्दी और चंदन के साथ मिलाकर लगाएं, इसके बाद इसे प्रयोग में लें। ये चेहरे को चमकदार बनाने में मदद करता है।

अंडे में मिलाकर खाएं
फटे दूध के थक्कों को आप अंडे में मिलाकर भी खा सकते हैं। इससे अंडा बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। उबला अंडा मिलाकर खाने से ज्यादा टेस्टी लगता है। इसके सेवन से आपके शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा भी ज्यादा मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
