Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मानसून में मिलने वाली इस सब्जी में होता है चिकन से भी ज्यादा प्रोटीन, कैंसर जैसी बीमारी को रखे दूर
कड़वे करेले के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन क्या मीठा करेले की सब्जी के बारे में आपने सुना है। ये सब्जी देखने में भी थोड़ी बहुत करेले की सब्जी की तरह दिखती है। लेकिन इसे खाने के फायदे सुन आप दंग रह जाएंगे।
अगर आप नियमित रूप से इस हरी सब्जी को अपने खाने में शामिल करते हैं तो शरीर को जरुरी पोषकतत्व के साथ आपके प्रतिरोधक क्षमता भी इजाफा होगा। मानसून के मौसम में बाजार में मिलने वाली इस सब्जी को कंटोला ककोड़े और मीठा करेला भी कहते हैं, इसे दुनिया की सबसे ज्यादा ताकत देने वाली पौष्टिक सब्जी माना जाता है। बहुत जगह इसका उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। इस सब्जी के लगातार कुछ दिन सेवन करने से ही आपको इसके फायदे नजर आने लगेंगे।
कंटोला आमतौर पर मॉनसून के मौसम में भारतीय बाजारों में देखा जाता है इसमें कई स्वास्थ्य लाभ है इसकी मुख्य रूप से भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में खेती की जाती है। आइए जानते है इससे होने वाले फायदों के बारे में।

चिकन से 50 गुना ज्यादा ताकतवर
आयुर्वेद विज्ञान में भी कंटोला को काफी सेहतमंद बताया गया है। कंटोला में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा स्वाद में भी ये सब्जी काफी स्वादिष्ट मानी गई है। इसका सेवन प्रतिदिन करने से शरीर में भरपूर ऊर्जा और ताकत मिलती है। कई रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि इसमें चिकन से 50 गुना ज्यादा ताकत और प्रोटीन होता है।

रक्त को करे साफ
कंटोला में मौजूद फाइटोकेमिकल्स आपको सेहतमंद बनाता है। कंटोला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिससे आपका रक्त को साफ होता है। जिससे त्वचा संबंधी बीमारियां भी नहीं होती।

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
आमतौर पर कंटोला की सब्जी आपको मानसून के आसपास ही बाजार में देखने को मिलती है। मुख्य रूप से यह सब्जी पर्वतीय क्षेत्रों में पाई जाती है। बढ़ती मांग को देखते हुए इसकी खेती दुनियाभर में शुरू हो गई है।

100 ग्राम सब्जी में 17 कैलोरी पाई जाती है
कंटोला में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है लेकिन कैलोरी की मात्रा कम होती है। यदि आप 100 ग्राम कंटोला की सब्जी खाते हैं तो सिर्फ 17 कैलोरी प्राप्त होती है। जिससे वजन घटाने वाले लोगों के लिए यह अच्छा विकल्प है।

कैंसर से बचाए
कंटोला में में मौजूद ल्युटेन जैसे केरोटोनोइडस विभिन्न नेत्र रोग, हृदय रोग और यहां तक कि कैंसर की रोकथाम में सहायक है।



Click it and Unblock the Notifications
