Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
जिनकी सेक्स लाइफ होती है एक्टिव उन्हें हार्ट अटैक से मौत का खतरा रहता है कम, रिसर्च
एक नई स्टडी में सामने आया है कि सेक्स लाइफ और हार्ट अटैक से मौत के बीच गहरा संबंध है। जी हां, अगर आपकी सेक्स लाइफ एक्टिव है तो हार्ट अटैक से मौत होने का खतरा कम हो जाता है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने इस बात का खुलासा किया है कि हार्ट अटैक से बचने वाले लोगों में उन लोगों की संख्या ज्यादा थी जिनकी सेक्स लाइफ एक्टिव है उनके पहला हार्ट अटैक आने के एक दशक के अंदर मौत का खतरा उन लोगों की तुलना में कम हो जाता है जो सिंगल हैं या अविवाहित हैं।
इस स्टडी में अनुसंधानकर्ताओं ने 1120 वैसे पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया जिन्हें 65 साल या इससे कम की उम्र में पहला हार्ट अटैक आया था।

सेक्स से दूर रहने वालों की मौत की सम्भावना बढ़ी
करीब 22 सालों तक स्टडी में शामिल लोगों पर नजर रखी गई और स्टडी के दौरान 1120 में से 524 लोगों की मौत हो गई। वैसे लोग जिन्होंने हार्ट अटैक आने से 1 साल पहले तक बिलकुल भी सेक्स नहीं किया था उनकी मौत की आशंका 27 प्रतिशत अधिक थी उन लोगों की तुलना में जिन्होंने सप्ताह में एक से ज्यादा बार सेक्स किया। इसके अलावा जिन लोगों ने सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स किया हार्ट अटैक के बाद उनकी मौत की आशंका 12 प्रतिशत कम थी और कभी-कभार सेक्स करने वालों की मौत की आशंका 8 प्रतिशत कम।

ज्यादा जीते है सेक्सुअली एक्टिव लोग
सेक्स और ज्यादा जीने की संभावना के बीच कनेक्शन उन लोगों के लिए और भी स्ट्रॉन्ग था जिनकी सेक्स लाइफ हार्ट अटैक के बाद भी बेहद एक्टिव थी। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में डिपार्टमेंट ऑफ बिहेविअरल साइंस ऐंड हेल्थ के हेड ऐन्ड्र्यू स्टेपटो ने कहा, इसमें हैरानी की कोई बात नहीं कि वैसे लोग जो सेक्शुअली ऐक्टिव थे वे रिलेशनशिप में थे, जवान थे और आमतौर पर हेल्दी भी थे।
हाई बीपी, कलेस्ट्रॉल और डायबीटीज का खतरा
वैसे लोग जो सेक्शुअली इनऐक्टिव थे यानी जिन्होंने सेक्स करना पूरी तरह से बंद कर दिया था उनमें हार्ट अटैक आने से 1 साल पहले हाई ब्लड प्रेशर, हाई कलेस्ट्रॉल, डायबीटीज समेत कई बीमारियां और दिक्कतें नजर आयीं उन लोगों की तुलना में जिन्होंने सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स किया
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
