Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
भाग्यश्री ने बताया हाईपरटेंशन कम करने का घरेलू नुस्खा, जानिए इसके लिए क्या करना होगा काम
इम्युनिटी को बढ़ाने वाली दालचीनी को और भी गई हैल्थ बेनिफिट्स हैं। क्या आपको पता है कि इंडियन किचन में आसानी से पाए जाने वाले इस मसाले से हाईपरटेंशन को भी कम करने में मदद मिल सकती है? बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने हाल ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर बताया कि दालचीनी को अपनी डेली डायट में शामिल कर आप सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर यानी कि उच्च रक्तचाप को कम कर सकते हैं।
भाग्यश्री ने इंस्टा पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने हाईपरटेंशन के बारे में बात की और बताया कि कैसे जिन लोगों में अभी अभी इसके लक्षण पाए हैं, वे दो आसान से इंग्रीडिएंट्स से इस पर कंट्रोल कर सकते हैं।
भाग्यश्री ने कहा कि सुबह उठकर थोड़ा सा दालचीनी का पाउडर शहद में मिलाकर लेने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर यानी कि हाई ब्लड प्रेशर नीचे आने लगेगा। इसके साथ ही उन्होंने नेचर के साथ रहने की भी सलाह दी ताकि स्ट्रेस को कम किया जा सके।

और भी हैं फायदे दालचीनी खाने के
1. एंटी वायरल, एंटी बेक्टीरियल व एंटी फंगल प्रॉपर्टीज
दालचीनी में कई मेडिकल व सूदिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और चीन में इसे हर्बल मेडिसिन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। दालचीनी का फ्लेवर व खुशबू इसकी छाल में मौजूद सिनेमलडिहाइड नाम के एसेंशियल ऑयल की देन है। सिनेमलडिहाइड में एंटी वायरल, एंटी बेक्टीरियल व एंटी फंगल प्रॉपर्टीज होती हैं।

2. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं
दालचीनी में भरपूर मात्रा में पोलीफेनल एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को किसी भी बीमारी से बचाने में मदद करते हैं। दालचीनी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स में एंटी इंफ्लेमेटरी इफेक्ट्स भी होते हैं।

3. गट हेल्थ के लिए बेस्ट
दालचीनी में प्रीबायोटिक प्रॉपर्टीज होती हैं और यह हमारे शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को ग्रो करने में मदद करती हैं। साथ ही यह पैथोजेनिक बैक्टीरिया को कम करने में भी मदद करती है। दालचीनी को रोजाना डायट में शामिल कर अपनी गट हेल्थ को सुधारा जा सकता है।

4. ब्लड शुगर और टाइप 2 डायबिटीज को रिस्क को कम करती है दालचीनी
ऐसा माना गया है कि दालचीनी टाइप 2 डायबिटीज को कम करने में मदद करती है, हालांकि ऐसा सच में संभव है या नहीं यह तो शोध का विषय है, लेकिन ब्रेकफास्ट में जरा सी दालचीनी खाने से कोइ नुकसान नहीं होगा। दालचीनी से उच्च रक्तचाप को कम करने में भी मदद मिलती है।

5. पाचन संबंधी परेशानियों का समाधान
लंबे समय से ईस्टर्न व वेस्टर्न मेडिसिन में दालचीनी के सत्व का इस्तेमाल गैस संबंधी समस्याओं में राहत दिलाने के लिए किया गया है। आयुर्वेद में भी दालचीनी की छाल के तेल को पाचन क्रिया को संतुलित करने में इस्तेमाल किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
