Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ओमिक्रॉन के संक्रमण से रिकवरी होने के बाद घर जरुर करें सेनिटाइज, वरना फिर से हो सकते हैं संक्रमित
कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में जो लोग संक्रमित हो रहे हैं उन्हें बेहद सावधान रहने की जरूरत है! सबसे पहले अगर आपको कोई लक्षण दिखे तो खुद को आइसोलेट कर लें। कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें। बच्चों और बुजुर्गों से दूर रहें। अगर आप कोरोना से संक्रमित हैं या ठीक हो रहे हैं तो भी आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कोरोना से ठीक होने के बाद अपने घर को अच्छी तरह से सेनेटाइज और डिसइंफेक्ट करें। अगर आप साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखेंगे तो दूसरों को संक्रमित करने का खतरा बढ़ जाता है। घर के अन्य सदस्यों को संक्रमण का खतरा हो सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिससे आप कोविड-19 से ठीक होने के बाद अपने घर को अच्छे से सेनेटाइज कर सकते हैं।

मास्क और ग्लव्स जरूर रखें
जब भी आप अपने घर को सैनिटाइज करें तो केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करें। ऐसे में आपको ग्लव्स और मास्क जरूर पहनना चाहिए। ग्लव्स पहनने से केमिकल आपकी त्वचा को नहीं छुएगा। सभी कमरों को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद झाड़ू लगाकर पोंछ लें। पंखा चालू करें और घर के दरवाजे और खिड़कियां खोलें। इस बात का ध्यान रखें कि कमरे में वेंटिलेशन ठीक से होना चाहिए

फ्लोर क्लीनिंग
आपको फर्श को अच्छी तरह से साफ करना होगा। इसके लिए एक बाल्टी गर्म पानी में साबुन या सर्फ मिलाएं। इसके साथ ही एक बाल्टी में नॉर्मल पानी लें। अब दूसरी बाल्टी में फ्लोर डिसइंफेक्टेंट मिलाएं। सबसे पहले कमरे को साबुन के पानी से साफ करें। उसके बाद फर्श को सामान्य पानी से साफ करें और अंत में फर्श कीटाणुनाशक युक्त पानी से पोंछ लें। पोंछने के बाद पोछे को पानी से अच्छी तरह साफ कर धूप में सुखा लें।

कमरे की साज-सज्जा इस तरह साफ करें
आपको कमरे की हर चीज को सैनिटाइज करना होगा। कमरे में रखी टेबल-कुर्सियों, दरवाजों, खिड़कियों, स्विचों को अच्छी तरह सेनेटाइज करें। जिन चीजों को आपने छुआ है, उन्हें सैनिटाइज करना न भूलें। एक डस्टर को गर्म पानी और डिटर्जेंट से गीला करें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से साफ कर लें। बाद में इसे सैनिटाइजर स्प्रे से भी साफ कर लें।

गैजेट्स को साफ करें
अपने कमरे और संपर्क में आने वाले सभी गैजेट्स जैसे लैपटॉप, टीवी, मोबाइल आदि को अच्छी तरह से साफ करें। अब उन्हें सामान्य कीटाणुनाशक से साफ करें। गैजेट्स को साफ करते समय इस बात का ध्यान रखें कि क्लीनर या डिसइंफेक्टेंट अंदर न जाए। कंप्यूटर, कीबोर्ड, माउस, टीवी, रिमोट, मोबाइल और रेफ्रिजरेटर के दरवाजे को डस्टर या वाइप से अच्छी तरह साफ करें।

इन्हें भी साफ करें
ठीक होने के बाद बेडशीट, तकिए के कवर, तौलिये को अच्छी तरह से धो लें। खिड़कियों और दरवाजों पर लगे पर्दों को धो लें। खिड़कियों और दरवाजों को साबुन से साफ करें। इसके बाद सभी जगहों को सोडियम हाइपोक्लोराइट मिक्स से साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
