Latest Updates
-
कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 70% तक सस्ती हो सकती हैं दवाएं, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला -
Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
हींग का पानी पीने से कम होता है डायबिटीज और मोटापा, जानें कैसे बनाएं
खाने में स्वाद और महक के लिए हींग का प्रयोग विशेष तौर पर किया जाता है और पेट के लिए भी इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। वैसे सेहत के लिए हींग के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं। हींग में एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए स्वाद के साथ यह हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। हींग न सिर्फ हमारी पाचन शक्ति बढ़ाती है बल्कि हींग का पानी पीने से और भी कई फायदे हैं। पीरियड्स के दर्द से भी राहत दिलाने में हींग का पानी फायदेमंद हो सकता है। यहां जानें हींग का पानी पीने के फायदों के बारें..

वजन घटाने में फायदेमंद
हींग का पानी मेटाबोलिज्म बढ़ाता है, इससे शरीर में अतिरिक्त फैट जमा नहीं होता। इस कारण शरीर का वजन घटाने में मदद करता है। हींग शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में फायदेमंद हो सकता है। हींग का पानी पेट के पीएच स्तर को भी नियंत्रित कर सकता है।

कब्ज करें दूर
कब्ज की शिकायत होने पर हींग का प्रयोग लाभ देगा। रात को सोने से पहले हींग के चूर्ण को पानी में मिलाकर पिएं और सुबह देखें असर। सुबह पेट पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

भूख खुलेगी
अगर भूख नहीं लगती या भूख लगना कम हो गया है, तो भोजन करने से पहले हींग को घी में भूनकर अदरक और मक्खन के साथ लेने से फायदा होगा और भूख खुलकर लगेगी।

कांच और कांटा निकल जाएगा
त्वचा में कांच, कांटा या कोई नुकीली चीज चुभ जाए और निकालने में परेशानी आ रही हो, तो उस स्थान पर हींग का पानी या लेप लगाएं। चुभी हुई चीज अपने आप ही बाहर निकल आएगी।

कान का दर्द करें दूर
अगर कान में दर्द हो रहा हो, तो तिल के तेल में हींग को गर्म करके, उस तेल की एक-दो बूंद कान में डालने से कान का दर्द पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।

डायबिटीज को करें कंट्रोल
हींग का पानी डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है. रोजाना एक चुटकी हींग को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से शुगर लेवल को मैनेज किया जा सकता है. डायबि

कैविटी करें दूर
दांतों में कैविटी होने पर भी हींग आपके लिए काम की चीज साबित हो सकता है। अगर दांतों में कीड़े हैं, तो रात को दांतों में हींग लगाकर या दबाकर सो जाएं। कीड़े अपने आप निकल आएंगे।

ऐसे बनाएं
एक चुटकी हींग को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से कई समस्याओं में राहत मिलती है। हींग का पानी तैयार करना बहुत ही आसान है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हींग पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें।



Click it and Unblock the Notifications
