Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आयुष मंत्रालय ने बताए इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके, बताए काम के नुस्खें
कोरोना की दहशत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। लेकिन अगर कोरोना को हराना के लिए हमें प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी होगी जिससे कि कोरोना बेअसर हो जाए। इसी को मद्देनजर रखते हुए आयुष मंत्रालय (Ayush Ministry) इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए कुछ उपायों के बारे में बताया है जिससे कि हम खुद की बेहतर तरीके से देखभाल कर सकें और अंदर से मजबूत बना सकें।
आयुष मंत्रालय ने इस गाइडलाइन में बताया है कि हम अपनी देखभाल कैसे कर सकते हैं तथा दिनचर्या में कुछ बदलाव करके इस बारे में जानकारी दी। खासतौर पर इन दिशा-निर्देशों में श्वसन संबंधी उपायों का जिक्र है। आयुष मंत्रालय ने जो दिशा-निर्देश जारी किए हैं, वे आयुर्वेदिक साहित्य और वैज्ञानिक प्रकाशनों पर आधारित हैं।

योग करें
कम से कम 30 मिनट तक योग का अभ्यास, प्राणायाम और ध्यान लगाना बहुत महत्वपूर्ण है। भोजन पकाने के समय इसमें हल्दी, जीरा और धनिया जैसे मसालों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

च्यवनप्राश खाएं
मंत्रालय ने इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए सुबह 1 चम्मच च्यवनप्राश खाने की सलाह दी है। जो डायबिटीज के रोगी हैं, उन्हें बिना शुगर वाला च्यवनप्राश खाने की सलाह दी गई है।

तुलसी- दालचीनी की चाय पीएं
आयुष मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइन में कहा है कि दिन में 1 या 2 बार हर्बल चाय पीएं या तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सूखी अदरक और किशमिश का काढ़ा पीने और 150 मिलीलीटर गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पीने की सलाह दी है।

नथूनों में तिल या नारियल का तेल या घी लगाएं
मंत्रालय ने इस गाइडलाइन में कहा है कि सुबह और शाम अपने दोनों नथूनों में तिल या नारियल का तेल या घी लगाएं, जैसे कि आयुर्वेदिक उपाय बताए गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक देशभर के जाने-माने डॉक्टरों ने इन उपायों के बारे में जानकारी दी है, जो व्यक्ति की इम्युनिटी को बढ़ाने में बेहद कारगर हैं।

भांप लें खांसी होने पर
सूखी खांसी के लिए दिन में 1 बार पुदीने की ताजा पत्ती या अजवाइन के साथ भाप लेने के बारे में भी बताया गया है, वहीं खांसी या गले में खराश होने पर दिन में 2-3 बार प्राकृतिक शकर या शहद के साथ लौंग का पाउडर लेने के लिए सलाह दी है। मंत्रालय का कहना है कि ये उपाय आमतौर पर सामान्य सूखी खांसी या गले में सूजन इन उपायों से कम होती है। यदि लक्षण फिर भी बने रहते हैं और ठीक नहीं होते तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।



Click it and Unblock the Notifications
