Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
यौन शक्ति बढ़ाने के लिए रोजाना खाएं 2 पत्ते तुलसी के, इन जेंट्स प्रॉब्लम का है रामबाण इलाज
सफल वैवाहिक जीवन के लिए बेहतर सेक्सुअल लाइफ होनी बहुत जरुरी है। सेक्सुअल लाइफ में निराशा आपके वैवाहिक रिश्तों में खट्टास ला सकता है। लेकिन कई बार कुछ लोग सेक्सुअल प्रॉब्लम की वजह से अपनी सेक्स लाइफ को खुलकर एंजॉय नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट लाने के लिए लोग कई प्रकार के तरीकों को अपनाते हैं और नई-नई दवाईयों का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी देसी नुस्खे है जो यौन शक्ति में इजाफा करने का काम करता है। इन्हीं में से है तुलसी का कारगार नुस्खा जो न सिर्फ पुरुषों में शुक्राणुओं की वृद्धि करता है बल्कि बांझपन जैसी समस्याओं से निजात भी दिलाता है।
तुलसी यौन इच्छाओं को बढ़ाने में काफी मददगार होती है। इसमें मैग्नीशियम, आइरन, विटामिट A, विटामिट C और विटामिन K पाया जाता है। यह ब्लड वेसल को ढीला करता है और अर्टरी में क्लॉटिंग को रोकता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। पुरुषों के लिए तो किसी अचूक दवा से कम नहीं है। आइए जानते हैं तुलसी के फायदों के बारे में।

बांझपन की समस्या करें दूर
तुलसी एक बहुत बड़े तौर पुरूषों की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। तुलसी का पत्ता नियमित रूप से खाने पर कामेच्छा और यौन शक्ति की क्षमता उन्नत होती है। साथ ही तुलसी में जो आरजीनीन नामक एमिनो एसिड होता है वह पुरूषों में शुक्राणुओं की जीवनशक्ति को बढ़ाने और बांझपन को ठीक करने में मदद करती है।

शीघ्र पतन एवं वीर्य की कमी
जिन लोगों में शीघ्र पतन की समस्या है उनके लिए तुलसी किसी वरदान से कम नहीं है। तुलसी का सेवन सुबह खाना खाने के एक घंटे बाद और रात को खाने के बाद करना चाहिए। एक दिन में तुलसी के 2 से 3 पत्ते काफी है। मगर इन तुलसी के पत्तों का ज्यादा फायदा चाहिए तो जब भी तुलसी में पक जाएं तो यानी मंजिरी लग जाए तो उनमें चीटियां और कीड़ें लगने से पहले ही इन पकी हुई मंजिरियों को रख ले। इनमे से काले काले बीज अलग होंगे उसे एकत्र कर ले और इनका सेवन करें।

नपुंसकता
तुलसी के बीज 5 ग्राम रोजाना रात को गर्म दूध के साथ लेने से नपुंसकता दूर होती है और यौन-शक्ति में बढोतरी होती है।

यौन क्षमता बढ़ाए
15 ग्राम तुलसी के बीज और 30 ग्राम सफेद मुसली लेकर चूर्ण बनाएं, फिर उसमें 60 ग्राम मिश्री पीसकर मिला दें। और शीशी में भरकर रख दें। 5 ग्राम की मात्रा में यह चूर्ण सुबह-शाम गाय के दूध के साथ सेवन करें इससे यौन दुर्बलता दूर होती है।

मासिक धर्म में अनियमियता
जिस दिन मासिक आए उस दिन से जब तक मासिक रहे उस दिन तक तुलसी के बीज 5-5 ग्राम सुबह और शाम पानी या दूध के साथ लेने से मासिक की समस्या ठीक होती है।

गर्भधारण में समस्या-
जिन महिलाओ को गर्भधारण में समस्या है वो मासिक आने पर 5-5 ग्राम तुलसी बीज सुबह शाम पानी के साथ ले जब तक मासिक रहे , मासिक ख़त्म होने के बाद माजूफल का चूर्ण 10 ग्राम सुबह शाम पानी के साथ ले 3 दिन तक लें



Click it and Unblock the Notifications
