Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सर्दी−जुकाम में करें काली मिर्च का सेवन, जानें कैसे करती है काम
काली मिर्च को मसालों का राजा या ब्लैक गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। एक विशिष्ट सुंगध और स्वाद वाली यह काली मिर्च ना सिर्फ हमारे शरीर को गर्म रखती है, बल्कि इससे हमें कई औषधीय गुण भी प्राप्त होते हैं।
काली मिर्च विटामिन का एक उत्कृष्ट स्रोत है जैसे कि थायमिन, राइबोफ्लेविन, सी, ई, बी 6 और के। इसके अलावा, यह जस्ता, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम जैसे खनिजों में भी समृद्ध है। तो चलिए आज हम आपको इससे मिलने वाले लाभों के साथ-साथ इस्तेमाल के तरीकों के बारे में भी बता रहे हैं-

बेहतर पाचन तंत्र
काली मिर्च में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे कारण यह स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना गया है। काली मिर्च में पिपेरिन पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड के स्राव को उत्तेजित करता है, जो भोजन के उचित पाचन के लिए आवश्यक है। यह सूजन, कब्ज और दस्त को रोकता है।

खांसी−जुकाम से राहत
खांसी और जुकाम को दूर करने में काली मिर्च बेहद ही प्रभावी तरीके से काम करती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक चुटकी काली मिर्च पाउडर में आधा चम्मच शहद मिला कर पीएं। इससे फ्लू, वायरल या प्रदूषण के कारण होने वाली गले की खराश का इलाज होता है। इसके अलावा आप अदरक, दालचीनी और इलायची के साथ चाय में काली मिर्च डालकर ठंड में होने वाली मौसमी समस्याओं से खुद का बचाव कर सकते हैं।

दांतों को दे आराम
काली मिर्च के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मसूड़ों की सूजन के इलाज में काफी मदद करते हैं। इसके लिए आप थोड़ी मात्रा में नमक और पानी मिलाकर मसूड़ों की मालिश करने से दांत दर्द से तुरंत राहत मिलती है। हालांकि आप इसे बहुत ही कम मात्रा में लें।

कम करें वजन
काली मिर्च का नियमित सेवन चयापचय को बढ़ाने में बेहद फायदेमंद है। जो बदले में, वसा को तोड़ने में मदद करता है और यह वजन कम करने का एक प्राकृतिक तरीका है। मसाले में मौजूद फाइटोन्यूटि्रएंट्स वसा कोशिकाओं को तोड़ने में मदद करते हैं, जिससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा और विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने में आसानी होती है। इसके सेवन के लिए आप अपने भोजन में काली मिर्च की एक चुटकी डालें।

इंफेक्शन से लड़े
काली मिर्च का एक और शक्तिशाली स्वास्थ्य लाभ संक्रमण से लड़ने की अपनी असाधारण क्षमता है। मसाले के जीवाणुरोधी गुण शरीर की प्रतिरक्षा बनाने और कीट के काटने और अन्य सामयिक संक्रमणों को ठीक करने में बेहद फायदेमंद होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
