Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
कॉफी या चॉकलेट: जानें क्या है आपके सेहत के लिए हेल्दी?
हम में से कई लोग कैफीन का इस्तेमाल अलग-अलग तरह से करना पसंद करते हैं। कुछ लोग एनर्जी के लिए दिनभर में बार-बार कॉफी पीना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग स्ट्रेस फ्री रहने के लिए डार्क चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। जहां कुछ लोग इन्हें हेल्दी समझकर इसे अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करते है तो कुछ लोगों के लिए ये सिर्फ जंकफूड है। हालांकि टेस्ट के आधार पर लोग कॉफी और चॉकलेट की आपस में तुलना करते हैं। अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि चॉकलेट और कॉफी में क्या ज्यादा हेल्दी होता है?
कॉफी और चॉकलेट दोनों में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट और कैफीन होती हैं। इन्हें सही समय में और सही मात्रा में खाने से इसके सही परिणाम मिलते हैं।

कॉफी पीने के फायदे
सामान्य तौर पर लोग कॉफी को रिफ्रेशिंग और एनर्जेटिक ड्रिंक के तौर पर पीना पसंद करते हैं। कई अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि कॉफी पीने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि कॉफी में मौजूद हाई कैफीन तत्वों की वजह से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। एनर्जेटिक सुबह के लिए आप में से कई लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी से करते होंगे, लेकिन अगर आप इसका सेवन गलत समय पर या ज्यादा मात्रा में करते हैं तो यह आपके लिए हानिकारक भी हो सकती है। कॉफी का ज्यादा सेवन करने से आपको हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो सकती है। ज्यादा कॉफी के सेवन से नींद न आने की समस्या होती है। मगर रोजाना 3 से 4 कप कॉफी पीने से आपका दिल और मेटाबॉलिज्म को किसी तरह का खतरा नहीं पहुंचता है। कॉफी में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, मैंगनीज और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। कॉफी पीने से लीवर में सिरोसिस का खतरा भी कम हो जाता है। इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म की दर बढ़ाने के साथ ही फैट को कम करने में मदद करता है।

चॉकलेट खाने के फायदे
चाकलेट खाने से शरीर में एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के साथ ही शरीर में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते है। जिससे शरीर में इंसुलिन अच्छी तरह से कार्य करता है। डार्क चॉकलेट में कैफीन और थियोब्रोमाइन जैसे पदार्थ होते हैं, जो मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर मस्तिष्क के कार्य को बढ़ावा देते हैं। डार्क चॉकलेट तनाव दूर करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा करने वाले हार्मोन को नियंत्रित करते हैं। चॉकलेट में सेरोटोनिन पाए जाने के कारण यह हमारे दिमाग को स्ट्रेस फ्री रखता है। इसके अलावा एक रिसर्च में सामने आया है कि डॉर्क चॉकलेट खाने से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ बेहतर होती है।

कॉफी या चॉकलेट क्या है बेहतर?
अब इस सवाल के जवाब पर आते हैं कि चॉकलेट या कॉफी इन दोनों में से सेहत के लिए क्या बेहतर है? ये आप पर निर्भर करता है कि आपकी जरुरत क्या है। आप चाहे तो अधिक लाभ के लिए दोनों ही एंटीऑक्सिडेंट को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। लेकिन याद रखें इन दोनों का लाभ आपको तब ही मिलेगा, जब आप इन दोनों ही चीजों का सेवन सही रुप से करेंगे। यानी बिना क्रीम और मीठे के ये आपको ज्यादा लाभ देंगे।



Click it and Unblock the Notifications
