Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वैक्सीन लगवाने के बाद भूल से भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ जाता है दोबारा इंफेक्शन का खतरा
कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने देश में खूब तबाही मचाई, वहीं उन लोगों की संख्यां में भी बढ़ोत्तरी हुई जो कोविड-19 वैक्सीनेशन लगवाने के बाद भी फिर से इंफेक्शन के शिकार हुए। इनमें वह लोग भी हैं, जिन्होंने अपनी दोनों डोज ले ली थी।
हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि अभी हमारे पास प्रायोगिक COVID-19 टीके हैं, इन्हें सफल रुप देने के लिए कुछ स्तर की जांच और शोध अभी भी बाकी है। ये वैक्सीन वायरस के प्रसार और गंभीरता को कई हद तक टालने में सार्थक है, इसका सीधा मतलब ये है कि ये वैक्सीनेशन कोविड के संक्रमण को पूरी तरह रोकने में सफल नहीं है, वैक्सीनेशन के बाद भी आप फिर से संक्रमित हो सकते है लेकिन बिना वैक्सीनेशन वालों की तुलना में आपको कम लक्षण या समस्याएं देखने को मिलेगी। वैक्सीनेशन लगाने के बाद भी आपको लापरवाह होने की बजाय सर्तक रहने की जरुरत है। वरना आप फिर संक्रमित हो सकते है। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी गलतियां हैं, जिसकी वजह से वैक्सीन लगने के बाद भी आप इंफेक्शन का शिकार हो सकते हैं?

मास्क न पहनना
वैक्सीनेशन होने के बाद भी आप पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। वैक्सीन काफी हद तक संक्रमण की संभावना कम कर देता है लेकिन आपको इससे मुक्त बनाएं नहीं रखता है। बढ़ी संख्या पर वैक्सीनेशन को पूरा करने में समय लगेगा, इसलिए सार्वजानिक जगहों पर बिना मास्क के जाना अपने आप में बहुत बड़ा खतरा है।

कमजोर इम्यूनिटी वालों को खतरा
जिनकी इम्यूनिटी अच्छी है उन लोगों के लिए वैक्सीन शील्ड की तरह काम कर रही है जो संक्रमण से उन्हें बचाएं रखती है। मगर कमजोर इम्यूनिटी या खराब स्वास्थ्य वाले लोगों के लिए ये वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। जो इस वक्त कैंसर और ऑटोइम्यून डिजीज से पीड़ित हैं उनमें वैक्सीन की कामयाबी की दर कम है। इसलिए इन लोगों को अतिरिक्त स्तर की सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है।

सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करना
जैसे जैसे दूसरी लहर का कहर कम होता जा रहा है वैसे वैसे देशभर में प्रशासन लॉकडाउन को लेकर ढील बरत रही है। हालांकि हमें भूलना नहीं चाहिए कि वायरस अभी भी सक्रिय है और आगामी तीसरी लहर और डेल्टा प्लस वैरिएंट से संबंधित बढ़ते मामलों को देखते हुए हमें सर्तक रहना चाहिए। अगर आपने टीकाकरण करवा लिया है और आप पार्टी और सामूहिक कार्यक्रमों का हिस्सा बन रहे है तो आपको सर्तक रहना चाहिए।

लंबी यात्रा करने से बचें
वैक्सीनेशन और लॉकडाउन की ढिलाई के बाद लोग वैकेशन मनाने के लिए उतावले हो रहे है। लेकिन इस समय हमारी पहली प्राथमिकता है सुरक्षा है। अभी, यात्रा विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर की यात्रा करने से बचना चाहिए। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट अब तेजी से दुनिया भर के देशों में फैल रहा है और इसके मामले आगे चलकर बढ़ सकते हैं। इसलिए, एहतियात तौर पर यात्रा और सुरक्षित उपायों का अभ्यास करना महत्वपूर्ण है।

उम्र और लिंग भी है एक चुनौती
मास्क न पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के अलावा उम्र और आपका जेंडर भी एक अहम कारक है जिसमें वैक्सीन का प्रभाव कम हो जाता है। कई स्टडीज में सामने आया है कि महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बीमारी के सबसे अधिक खतरों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जब आप वैक्सीन लगवाते हैं तो हेल्थ सेफ्टी के साथ आपनी लाइफ स्टाइल को भी हेल्दी बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
