Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
मानसून आते ही छाया टाइगर मच्छर का खौफ, डेंगू और कोरोना के एक जैसे लक्षण में न हो जाएं कंफ्यूज
पूरा देश पिछले करीब डेढ़ साल से कोरोनावायरस से लड़ रहा है। फिलहाल कोरोना के केसेस में कुछ कमी जरूर देखने को मिली है लेकिन मानसून के आते ही डेंगू के केस बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार 31 मई 2021 तक देशभर में डेंगू के कुल 6837 मामले सामने आ चुके हैं। मौसमी बीमारियों जैसे कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया इन सब के लक्षण काफी हद तक कोरोना वायरस के लक्षणों से मेल खाते हैं, ऐसे में यह पहचान करना बहुत जरूरी हो जाता है कि मरीज को कोरोना हुआ है या मौसमी बीमारी।

किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है डेंगू
सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार डेंगू किसी भी एज गुप के व्यक्ति को हो सकता है। वहीं कोरोना भी हर उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। दोनों ही बीमारियों में ज्यादा दिक्कत ऐसे व्यसकों को आ रही है जिन्हें डायबिटीज है या हृदय रोग है। अगर माइल्ड लक्षण हों तो दोनों ही बीमारियों में घर रह कर देखभाल करने और समय पर दवा देने से करीब एक सप्ताह में सेहत में सुधार देखा जा सकता है। हालांकि दोनों ही बीमारियों के गंभीर लक्षणों में मौत तक हो सकती है।

दिन में काटता है डेंगू का मच्छर
डेंगू के मच्छर को टाइगर मच्छर भी कहा जाता है, यह दिन में काटता है, जबकि मलेरिया का मच्छर रात में काटता है।

डेंगू के लक्षण
डेंगू किसी भी 4 डेंगू वायरस से हो सकता है। यह आमतौर पर इंफेक्टिड एडेस स्पीशिस मच्छर के काटने से फैलता है। इसके लक्षण हैं-
- बुखार आना
- सिर व आंखों में दर्द होना
- मांसपेशियों में दर्द होना
- जी मचलाना
- उलटी होना
- रैशेज होना
- इसके अलावा गंभीर लक्षणों में पेट में दर्द, बार बार उलटी आना, क्लीनिकल फ्लुइड एक्युमुलेशन, सुस्ती, बेचैनी और लिवर का बड़ा हो जाना शामिल है।

कोरोना वायरस के लक्षण
- बुखार आना
- खांसी
- सांस लेने में तकलीफ होना
- थकान होना
- बदन दर्द
- सिर दर्द
- स्वाद व सूंघने की क्षमता खत्म होना
- गले में दर्द
- नाक बंद या बहती नाक
- जी मचलाना व उलटी आना
- दस्त होना

डेंगू से ऐसे करें बचाव
सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के अनुसार डेंगू से बचने के लिए दिन में भी पूरी बांह के कपड़े पहन कर रखें, ताकि आपको मच्छर न काट सके। अपने आस पास गमलों, कूलर आदि में पानी एकत्रित न होने दें। इस पानी में मच्छर पनप सकते हैं। अपने आस पास सफाई रखें। घर के कोनों में मच्छर मारने वाला स्प्रे करें और घर में मच्छर आने से रोकें। अगर फिर भी तबीयत खराब लगे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और टेस्ट करवाएं।

कैसे पहचानें डेंगू है या कोरोना
वैसे तो कोरोना और डेंगू दोनों के ही लक्षण करीब करीब एक जैसे हैं, लेकिन फिर भी यह पहचान करना जरूरी है कि मरीज को डेंगू हुआ है या कोरोना। अगर किसी व्यक्ति को लक्षण दिख रहे हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह से कोरोना व डेंगू के लिए अलग अलग टेस्ट करवाने चाहिए, ताकि पता लगाया जा सके कि मरीज को कोरोना हुआ है या डेंगू और फिर उसी अनुसार इलाज शुरू किया जा सके।



Click it and Unblock the Notifications
